16.7 C
Ratlām

रतलाम में कांग्रेस सम्मेलन : झाबुआ विधायक डॉ. भूरिया बोले हमारी लड़ाई डाकू राज के खिलाफ

रतलाम में कांग्रेस सम्मेलन : झाबुआ विधायक डॉ. भूरिया बोले हमारी लड़ाई डाकू राज के खिलाफ

– कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में हुआ राजपूत बोर्डिंग में कार्यकर्ता सम्मेलन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। अगर चैन से रहना है तो जागना पड़ेगा, करों या मरो की लड़ाई में चुनाव जीत जाएंगे या फिर 5 साल तक गुंडागर्दी, डाकू राज स्थापित हो जाएगा। हमारी लड़ाई डाकू राज के खिलाफ है। क्योंकि अब बहुत हुआ जिस तरह हमारे लोगों को डरा धमकाकर परेशान किया जाता है अब उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना पड़ेगा। बता दें रतलाम संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने वनमंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता सिंह चौहान को प्रत्याशी बतौर मैदान में उतारा है। 

डॉ. विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में राजपूत बोर्डिंग में कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद थे।  डॉ. भूरिया ने एक बार फिर वनमंत्री नागर सिंह चौहान पर आरोप लगाए हैं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए  डॉ. भूरिया ने कहा कि चोर के हाथ में चाबी दे दी है, इन सब की असलियत जाननी है तो अलीराजपुर के व्यापारियों से पूछों। इसलिए तो नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अलीराजपुर से आज तक नहीं जीत पाई है। लाडली बहनों के बारे में बताते हुए  डॉ. भूरिया ने कहा कि लाडली बहनों के खाते में अभी तक 3 हजार रुपए नहीं आएं और कांग्रेस की सरकार बनी तो 8 हजार 500 रुपए प्रतिमाह खाते में आएंगे। हर किसान का कर्जा माफ होगा, पढ़े लिखे युवा को 1 लाख रुपए की नौकरी गारंटी देंगे।

जो आवाज उठाते हैं उन्हें जेल भेज दिया जाता

जोबट में 10 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बारे में बताते हुए कहा कि इस नाबालिग लड़की से बलात्कार करने वाले किसके सगे संबंधी थे। नाबालिग से दुष्कर्म की बात पर अनीता नागरसिंह चौहान चुप क्यों है ?  प्रत्याशी भूरिया पीडि़त परिवार से मिलने गए तो उनके परिवार वालों ने कहा कि ऐसी घटना हमारे यहां होती रहती है और पुलिस प्रकरण भी दर्ज नहीं करती है जो आवाज उठाते है उनकों जेल भेज दिया जाता है। डॉ .भूरिया ने कहा कि देश के नाम पर कुछ नहीं करते है और विकास का झूनझूना थमा देते है। कार्यकर्ता सम्मेलन में कांतिलाल भूरिया को जिताने की अपील की है।

सम्मेलन को इन्होंने भी किया संबोधित 

सम्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव कुलदीप इंदौरा, लोकसभा चुनाव समन्वयक संजय कामले, डॉ. मनोज उपाध्याय, पारस सकलेचा, शांतिलाल वर्मा, यास्मीन शेरानी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, राजीव रावत,  सुजीत उपाध्याय, मनोहर पचोरी ने भी संबोधित किया।  प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत एडवोकेट कपिल मजावदिया, फैयाज मंसूरी, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, प्रवक्ता  जोएब आरिफ, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, आशा रावत, सय्यद वुसत,  सतीश पुरोहित, मुस्तफा स्टेशन वाला, शीतल सेन, अमर सिंह शेखावत, संगीता काकरिया, फखरुद्दीन मंसूरी आदि ने किया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया आभार नगर निगम के उपनेता कमरुद्दीन कछवाय ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!