24.7 C
Ratlām

गोवंश कटे मिले : रतलाम में हिन्दू संगठन उतरा सड़क पर, अधिकारियों की सदबुद्धि के लिए चक्काजाम कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
रतलाम के ईदगाह इलाके में कटे गोवंश मिलने के बाद हिन्दू संगठन में आक्रोश पनप गया। रविवार सुबह हिन्दू संगठन ने चक्काजाम कर जिला और पुलिस प्रशासन के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर तत्तकाल प्रभाव से अवैध कत्लखाने बंद करवाने के साथ दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद विरोध समाप्त हुआ।

हिन्दू जागरण मंच के राजेश कटारिया और आशीष सोनी ने बताया कि रविवार सुबह उपद्रवियों ने गोवंश काटने के बाद ईदगाह क्षेत्र में स्थित भेरूजी के ओटले पर फेंक गए। प्रदर्शनकारियों के अनुसार काटे गए गोवंश में एक गाय गर्भवती थी। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित हिन्दू संगठन के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में तोपखाना चौराहे पर पहुंचे। सीएसपी हेमंत चौहान ने शुरुआत में समझाने की कोशिश की लेकिन नाराज संगठन ने एक नहीं सुनी। कई कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर भी विरोध किया। संगठन का आरोप है कि पूरे मामले में नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया जिम्मेदार है। शहर में गोवंश का विक्रय हो रहा है,लेकिन आयुक्त झारिया इन दुकानों को बंद नहीं करवा रहे है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के नकारा अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा निगमायुक्त झारिया को भी तत्काल प्रभाव से हटाकर कार्रवाई की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। शहर एसडीएम ने आक्रोशित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए पूरे मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!