19.7 C
Ratlām

भीषण हादसे में मौत : नीमच बायपास पर दुर्घटना में रतलाम जिले के आलोट निवासी तीन युवकों की मौत, कार में सवार तीन अन्य गंभीर

भीषण हादसे में मौत : नीमच बायपास पर दुर्घटना में रतलाम जिले के आलोट निवासी तीन युवकों की मौत, कार में सवार तीन अन्य गंभीर

– कार सवार सभी छह दोस्त सांवरियाजी जा रहे थे दर्शन करने, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार से कार  

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के नीमच मुख्यालय स्थित चौकखेड़ा चौराहे के पास बीती रात भीषण हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हैं। सभी रतलाम जिले के आलोट निवासी हैं। हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। नीमच पुलिस के अनुसार सोमवार रात को रतलाम जिले के आलोट से 6 दोस्त आर्टिगा कार से सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। तब ही उनकी कार नीमच बायपास पर खेड़ा चौराहे के पास आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।

हादसे में कचरू उर्फ दीपेश (22) पिता अनोखीलाल पाटीदार, ओमप्रकाश उर्फ भोला (18) पिता नागूलाल पाटीदार एवं नरेंद्र (22) पिता भवरसिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य दोस्त संजय (23) पिता मोहनलाल पाटीदार, शैलेंद्र (22) पिता भोपाल सिंह राजपूत एवं धीरज (20) पिता राजेश पाटीदार गंभीर घायल है।  हादसे के घायलों और मृतकों को नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां से दो गंभीर घायलों को राजस्थान के उदयपुर अस्पताल रेफर किया है, जबकि एक नीमच के प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचारत है। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए सभी युवक रतलाम जिले के आलोट तहसील के ग्राम तालोत और डाबडिय़ा गांव के रहने वाले थे। इन गांवों के बीच की दूरी महज 2 किलोमीटर है जिसके चलते इन सभी की आपस में दोस्ती थी। जानकारी के मुताबिक युवक पास के गांव में दोस्त की शादी में शामिल होने का बोलकर सोमवार शाम करीब 6.30 बजे गांव से निकले थे। शादी में से ही अचानक सांवलिया जी दर्शन करने का प्लान बन गया और शादी से रात करीब 10 बजे अपनी सभी कार से दर्शन के लिए निकले थे। जानकारी के अनुसार मृतक दीपेश पाटीदार, नरेंद्र सिंह और ओमप्रकाश पाटीदार तीनों अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। वहीं नरेंद्र सिंह के पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। वह अपनी मां और पत्नी का इकलौता सहारा था। नरेन्द्र सिंह और दीपेश पाटीदार की शादी हो चुकी थी। इनमें नरेंद्र का विवाह कुछ महीने पहले ही हुआ था, और उसकी पत्नी भी गर्भवती थी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!