– साइबर फ्रॉड के बाद घर से खेत पर जाने का बोलकर निकला और फिर नहीं लौटा
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बड़ोदिया का युवक 21 जनवरी 2025 की रात घर से लापता हो गया था। इसके पहले 6 हजार रुपए का साइबर फ्रॉड हुआ था। शव 27 जनवरी 2025 को गांव के बाहर स्थित उसी के खेत में से मिला। सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
बड़ोदिया निवासी विनोद (29) पिता रणजीत मकवाना 21 जनवरी 2025 की रात 8.30 बजे घर से निकला था फिर नहीं लौटा। परिजन ने 22 जनवरी 2025 को स्टेशन रोड थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 27 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे उसके खेत में से उसका शव मिला। सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से खुलासा होगा कि मौत कैसे हुई है।
फ्रॉड नंबर पश्चिम बंगाल का निकला था
21 जनवरी 2025 को विनोद के साथ साइबर फ्रॉड हुआ था। क्यूआर कोड पर विनोद ने लापता होने के पहले 6 हजार रुपए भेजे थे। पुलिस ने ने इस नंबर र पर कॉल किया तो व्यक्ति ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर से बोल रहा है। पुलिस ने पूछा कि क्यूआर कोड भेजकर विनोद से रुपए मंगवाए हैं, वह किस बात के हैं। उसने बताया कि विनोद हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में कबाड़ बीनने का काम करता था और उसे 5 हजार रुपए उधार दिए थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


