36.3 C
Ratlām

करणी सेना का प्रदर्शन: मंत्री बिसाहूलाल का फूंका पुतला, भाजयूमो के पूर्व अध्यक्ष को भी चेतावनी

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री बिसाहू लाल साहू के द्वारा सामान्य वर्ग कि महिलाओं के बारे में दिए गए बेहद आपत्तिजनक बयान के विरोध में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना रतलाम द्वारा शनिवार को प्रदर्शन किया।
सैलाना बस स्टैंड महाराणा प्रताप चौराहा पर नारेबाजी कर मंत्री बिसाहूलाल का पुतला फूंका गया। साथ ही प्रदेश सरकार से तत्काल ऐसे नेता को मंत्री पद से बर्खास्त करने कि मांग कि गई। करणी सेना ने मांग कि है कि अगर मंत्री बिसाहूलाल को बर्खास्त नही किया तो सरकार के जो भी मंत्री आएंगे उनका भी विरोध किया जाएगा।

युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भी होगा विरोध
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मंत्री बिसाहूलाल के अलावा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे को भी चेतावनी दी है कि वह रतलाम आकर बताए। दरअसल करणी सेना का कहना है कि अभिलाष पांडे भी जगह जगह आयोजनों में करणी सेना के प्रति उनका व्यवहार सही नहीं है और हमेशा से विवादित रुख रहा है। करणी सेना के प्रदेश संयोजक यादवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे एक बार रतलाम आकर बताए। प्रदेश में कहीं पर भी जाने पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के द्वारा उन्हें विरोध झेलने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। अभिलाष पांडे का करणी सेना के प्रति विवादित रुख देखा गया है

प्रदेश संयोजक यादवेंद्र सिंह तोमर

यह रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश संयोजक यादवेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश विधिक सलाहकार प्रीति सोलंकी, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह देवड़ा, महिला जिला अध्यक्ष सीमा देवड़ा, मीडिया समन्वयक कमल सिंह अमलेटा, मीडिया प्रभारी विशाल सिंह चंद्रावत, पृथ्वीराज सिंह चौहान, यशपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, आदित्य राज सिंह, प्रवीण सिंह, राहुल सिंह आदि करणी सैनिक मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!