20 C
Ratlām

रतलाम में दिग्विजय सिंह का पलटवार : टेंपो में भरकर कांग्रेस को रुपए मिले तो क्या सो रही ईडी और सीबीआई

रतलाम में दिग्विजय सिंह का पलटवार : टेंपो में भरकर कांग्रेस को रुपए मिले तो क्या सो रही ईडी और सीबीआई

–  पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कांग्रेस को भी नहीं बक्शा, कहा ऐसे लोगों को दिए जाते पद जो नहीं जीता पाते अपना बूथ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के खिलाफ रतलाम से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। दरअसल प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी को शहजादे के नाम संबोधित करते हुए कहा था कि अडानी और अंबानी ने बोरे में भरकर टेंपो से उन्हें रुपए दिए हैं, इसलिए वह अब कुछ नहीं बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि टेंपों में काला धन जा रहा है तो निक्कमी ईडी, सीबीआई, आईटी क्या सो रही थी। कितना झूठ बोलते है प्रधानमंत्री, हमे तो शर्म आने लगी है उन्हें प्रधानमंत्री बोलने पर। हर दिन झूठ बोलते है।

गुरुवार को रतलाम आए पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी को भी नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में यह हो रहा है कि बड़े-बड़े पद पर ऐसे लोग पहुंच रहे है, जो कि खुद का पोलिंग बूथ नहीं जीता पाते है। हमारा सबसे बड़ा नेता वही है जो पोलिंग बूथ जिताए। राजनीति समाजसेवा है। जनता के बीच हमेशा काम करोंगे तो जिंदा रहोंगे। रतलाम शहर व रतलाम ग्रामीण के लोगों को संभलना पड़ेगा। हम झाबुआ व सैलाना से जीतते है। लेकिन यहां (रतलाम शहर व रतलाम ग्रामीण ) आते गड्‌ढा हो जाता है, क्यो कि हमारे कार्यकर्ता भाजपा से लड़ाई करना नहीं जानते, लड़ने को तैयार नहीं रहते।बता दे कि पूर्व सीएम सिंह रतलाम झाबुआ आलीराजपुर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में रतलाम ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में आए थे। रतलाम के राजपूत बोर्डिंग में कार्यकर्ताओँ को संबोधित करते हुए उक्त नसीहत दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया भी मौजूद रहे। दिग्विजयसिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने मंच से कहा कि अदाणी और अंबानी ने काला धन बोरियों से भरकर टेंपों में कांग्रेस को भिजवाया। ऐसा था तो प्रधानमंत्री मोदी की एजेंसियां क्या कर रही थी ? यह सब सो रही थी?। इस दौरान कांग्रेस के नेता सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सैलाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री की अजीब घोषणा से गरमाई सियासत

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के रतलाम संसदीय से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने गुरुवार को सैलाना में सभा को संबोधित करते हुए पार्टी द्वारा प्रस्तावित ‘महालक्ष्मी योजना’ को लेकर एक अजीबोगरीब दावा कर दिया। उनके इस दावे पर विवाद खड़ा हो गया। भूरिया ने कहा कि ​लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने ‘न्याय पत्र’ (घोषणा पत्र) में महालक्ष्मी योजना का जिक्र किया है। इसके तहत हमारी सरकार बनने पर गरीब परिवार की महिलाओं को हम 1 लाख रुपये सालाना देंगे और जिसकी दो बीवियां होंगी उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे। इस बयान पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री रहे कांतिलाल भूरिया (73) के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। भूरिया ने सैलाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारा घोषणापत्र हर महिला को 1 लाख रुपये देने का वादा करता है  यह उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा। जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, वे दोनों इस योजना के अंतर्गत आएंगी।

 मोदी ने धर्म के नाम पर किया बर्बाद

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने पीएम को लेकर कहा कि यह बड़े सनातन धर्म की बात करते है। सनातन धर्म व हिंदू धर्म का पालन करने वाले लोग जब मां का देहांत होता है तब मुंडन कराते है। दाड़ी साफ कराते है। क्या मोदी जी ने कराई क्या। फिर कौन से सनातन धर्म की बात करते है। यह किसी के सगे नहीं हुए और नहीं हो सकते है। क्योकि यह व्यक्ति अपने आपको इन सब बातों से बड़ा मानता है। देश को बर्बाद कर रहा है। अर्थव्यवस्था बिगाड़ रहा है।  पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने यह भी कहा कि  10 सालों में केंद्र सरकार ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों को पनपाया है। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। कर्जा माफ हुआ है बड़े-बड़े उद्योगिपतियों का। जो कि बैंकों से कर्जा लेकर विदेश भाग गए।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!