35.5 C
Ratlām

रतलाम फोरलेन पर घिनौनी हरकत : व्हीलचेयर से विहार कर रहीं साध्वीश्री को कार सवारों ने मारी टक्कर, धार से आरोपी गिरफ्तार

रतलाम फोरलेन पर घिनौनी हरकत : व्हीलचेयर से विहार कर रहीं साध्वीश्री को कार सवारों ने मारी टक्कर, धार से आरोपी गिरफ्तार

 – लेबड़-नयागांव फोरलेन पर सातरूंडा के पास किया घायल, नीमच में साधुओं पर हमले के बाद अब साध्वीश्री को टक्कर मारने से आक्रोश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  लेबड़-नयागांव फोरलेन पर सातरूंडा के पास साध्वी हितदर्शना श्रीजी (70) को कार से टक्कर मार दी। इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया और सिर में, आंख के ऊपर, दोनों पैर में गंभीर चोट आई है। घायल साध्वीश्री को बदनावर (धार) के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से देर रात समाजजन उन्हें खाराकुआं उपाश्रय उज्जैन ले गए। जहां पर इलाज चल रहा है। हादसे में व्हीलचेयर को चलाकर ले जा रही सेवादार लक्ष्मीबाई को भी चोट आई है।

प्रत्यक्षदर्शी दर्शन जैन (रतलाम) ने पुलिस को बताया कि कार सवारों ने साध्वीश्री को जान-बूझकर टक्कर मारी। समाजजन ने टक्कर मारने वाली कार को धार जिले के बोराली टोल नाके पर पकड़ा और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसी महीने नीमच में जैन संतों पर प्राणघातक हमले और अब जान-बूझकर साध्वश्री को टक्कर मारने से जैन समाज में आक्रोश है। साध्वी हितदर्शना श्रीजी और चारूदर्शना श्रीजी (65) ने बुधवार को रैनमऊ में रात्रि विश्राम किया। गुरुवार को दोपहर 3.15 बजे बदनावर जाने के लिए विहार किया। व्हीलचेयर को सेवादार महिलाएं चलाकर ले जा रही थीं। साध्वीश्री का सामान लिए साइकिल सवार सेवादार भी साथ में था। शाम 5.50 बजे सातरूंडा से पहले मारूति एकेडमी स्कूल के पास तेज रफ्तार कार एमपी 09 जेडटी 3364 ने हितदर्शना की व्हीलचेयर को साइड से टक्कर मार दी। इससे व्हीलचेयर पलट गई और साध्वी श्रीजी नीचे गिर गई। कार की आवाज सुनकर व्हीलचेयर चला रही सेवादार लक्ष्मी बेन पति राहुल नायक ने बचने का प्रयास किया लेकिन उसे भी चोट लगी है। हादसे के दौरान आगे दूसरी व्हीलचेयर पर चल रहीं साध्वी चारूदर्शना, उनकी गाड़ी को चला रही सेवादार और साइकिल पर चल रहा सेवादार राहुल नायक बच गए। प्रत्यक्षदर्शी दर्शन ने बताया कि जहां हादसा हुआ वहां से 300 मीटर दूरी पर मेरा गोडाउन है। विहार की जानकारी मिलते ही मैं उनकी अगवानी करने पहुंचा और कार सवारों ने जान-बूझकर साइड से साध्वीश्री को टक्कर मार दी। कार से साध्वीश्री को विनय जैन बदनावर लेकर पहुंचे। इधर, साध्वीश्री को जान-बूझकर टक्कर मारने के मामले की पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने निंदा की है। उन्होंने रतलाम एसपी अमित कुमार से सख्त कार्रवाई की बात कही।

दोनों आरोपी खरगोन जिले के हैं, धारा बढ़ाई

रतलाम जिले के बिलपांक थाना टीआई अयूब खान ने बताया कि आरोपी आलमीन (24) पिता गुलशेर मंसूरी और आरिफ (32) पिता रफीक खान निवासी बेड़िया (खरगोन) को गिरफ्तार किया है। दोनों को रतलाम कोर्ट में पेश किया गया। इनके खिलाफ बदनावर में लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मारने की धारा में कायमी की गई थी। मौके पर मौजूद दर्शन के बयान पर इन पर बीएनएस की धारा 110 बढ़ाई है। इसमें जान-बूझकर ऐसा काम करना जिससे किसी की मौत हो जाए या फिर मौत होने जैसी चोट पहुंचाने का अपराध शामिल है।

कार में सवार थे पांच युवक

मप्र विहार प्रमुख नितेश तांतड़ (बदनावर) ने बताया कि जैसे मुझे हादसे का पता चला मैंने बोराली टोल नाके पर काम करने वाले अरुण जैन को कॉल किया। उनको टक्कर मारने वाली कार के बारे में बताया। उन्होंने शाम 6.30 बजे कार को रुकवाया। मैं समाजजन के साथ वहां पहुंचा और दो आरोपियों को पकड़कर बदनावर पुलिस के हवाले किया। इनके तीन साथी कार से उतरकर फरार हो गए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!