23.2 C
Ratlām

रतलाम में नेता की नौटंकी वाली गिरफ्तारी : आरोपी गुर्जर के आगे-पीछे पुलिस लगाती रही हाजरी

रतलाम में नेता की नौटंकी वाली गिरफ्तारी : आरोपी गुर्जर के आगे-पीछे पुलिस लगाती रही हाजरी

– गेट खोलने और बन्द से भी नहीं किया परहेज

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 

रंगबाजी दिखाने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर की शुक्रवार को नाटकीय अंदाज में पुलिस ने गिरफ्तारी करना बताया। आरोपी शुभम गुर्जर और उसके भाई सहित मामले में एक माह से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपियों को स्क्रिप्ट लिख कर न्यायालय लाई पुलिस आरोपियों के आगे पीछे हाजरी लगाती नजर आई। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी आरोपी को वाहन में बैठाने और उतरने के दौरान गेट खोलने और बन्द करने में भी पीछे नहीं रही। हालांकि आरोपी शुभम गुर्जर और उसके भाई सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ वारदात के छह माह बाद प्रकरण दर्ज हुआ था। उक्त प्रकरण भी CCTV के फुटेज वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था। 

बता दें कि मामला 18 अगस्त 2023 का है। आरोपी शुभम गुर्जर व उसके साथियों द्वारा बिलपांक स्थित टोल नाका चिकलिया पर मैनेजर व कर्मचारियों के साथ गाली गलौच, मारपीट करने, अवैध वसूली व पिस्टल दिखाकर धमकाया था। टोल मैनेजर ने बिलपांक थाने में उसी दौरान शिकायत की थी। लेकिन राजनीतिक पहुंच के कारण कार्रवाई नहीं हुई थी।टोल नाके के अंदर कर्मचारियों को पिस्टल लहराते हुए धमकाने का सीसीटीवी 12 फरवरी 24 को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद बिलपांक थाना पुलिस ने 12 फरवरी को धारा 427, 294, 506, 323, 452,147,148, 327, 506 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया था। आरोपी आशीष शर्मा निवासी बिलपांक, बन्टी शर्मा निवासी दंतोड़िया, देवेंद्रसिंह सोनगरा निवासी झरखेड़ी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वर्तमान में यह सभी जेल में है। शुक्रवार को नाटकीय अंदाज में एक माह से फरार चल रहा आरोपी शुभम गुर्जर सहित उसके भाई राजवीर गुर्जर, अर्जुन खारीवाल, गौरव गुर्जर को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया है। मामले में मीडिया द्वारा जब जिम्मेदारों से आरोपी शुभम गुर्जर की नाटकीय गिरफ्तारी को लेकर सवाल करना शुरू किए तो पुलिस ने बचाव में आरोपी गुर्जर और उसके साथियों की गिरफ्तारी दिखाने वाला प्रेस नोट जारी किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!