31.2 C
Ratlām

रेलवे स्टेशन पर आलूबड़ा,कचौरी व पोहा खाना महंगा पड़ेगा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर नास्ता करने के लिए पहले की अपेक्षा जेब से ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।
रेलवे ने स्टॉलों पर बिकने वाली खानपान वस्तुओं की नई रेट लिस्ट जारी की है। इसमें आलूबड़ा, पोहा सहित अन्य वस्तुओं की नई बढ़ी हुई दरों को शामिल किया है।
मालूम हो कि रतलाम रेलवे स्टेशन से रोज हजारों यात्री सफर करते हैं। लंबे सफर के दौरान कई यात्री नास्ता करने स्टालों पर पहुचते है।
नियमित वस्तुओं पर महंगाई की मार
आम यात्रियों के रोजमर्रा की खानपान वस्तुओं के दाम बढ़ाए गए है। इसमे आलूबड़ा 6 के बजाय10 रुपए, कचौरी10 के बजाय 15 रुपए, पोहा 15 के बजाय 20 रुपए व छोले भटूरे 28 के बजाय 32 रुपए कर दिए गए। इसके आदेश जारी होने के बाद रेलवे ने रतलाम सहित मंडल के अन्य स्टेशनों की स्टॉलों पर पर रेट लिस्ट चस्पा करना शुरू कर दी है। 10 अगस्त से इसे लागू कर दिया जाएगा।
इसलिए भी बढ़ाए दाम
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के साथ ओवरचार्जिंग आम बात हो गई थी। रतलाम स्टेशन पर ओवरचार्जिंग के कई प्रकरण दर्ज कर संबंधित स्टॉल संचालक के खिलाफ जुर्माना कार्रवाई की गई। अब वस्तुओं के दाम बढ़ाकर रेलवे ने खजाना भरने का इंतजाम तो कर लिए। इससे यात्रियों को सफर के दौरान आर्थिक मार पड़ेगी।

नियमों के मुताबिक खानपान वस्तुओं के दाम बढ़ाए जाते है। मुख्यालय से 50 वस्तुओं की नई सूची जारी हुई है। इससे स्टॉल संचालन को अवगत करवाया जा रहा है।
खेमराज मीना, जनसंपर्क अधिकारी रेल मंडल रतलाम


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!