30.9 C
Ratlām

रतलाम निगम के लेखपाल पर ईओडब्ल्यू की रेड : ओल्ड ग्लोबस कॉलोनी में सुबह 4 बजे मारी दबिश, पिता के धार के रिंगनोद स्थित घर पर भी कार्रवाई जारी

रतलाम निगम के लेखपाल पर ईओडब्ल्यू की रेड : ओल्ड ग्लोबस कॉलोनी में सुबह 4 बजे मारी दबिश, पिता के धार स्थित घर पर भी कार्रवाई जारी

– 7 माह पूर्व राजीव गांधी सिविक सेंटर के मामले में लेखापाल और पूर्व उपायुक्त सोलंकी सहित 35 के खिलाफ हो चुकी एफआईआर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम नगर निगम लेखापाल विकास सोलंकी के रतलाम ओल्ड ग्लोबस कॉलोनी के अलावा पिता के धार जिले स्थित ग्राम रिंगनोद में नंद किशोर सोलंकी के मूल निवास पर दोनों जगह ईओडब्ल्यू इंदौर की टीम ने एक साथ रेड मारी है। तड़के 4 बजे ईओडब्ल्यू इंदौर की टीम की कार्रवाई से नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप है। गौरतलब है कि उक्त लेखापाल विकास सोलंकी सहित 36 आरोपियों के खिलाफ 7 माह पूर्व उज्जैन लोकायुक्त ने बहुचर्चित राजीव गांधी सिविक सेंटर के मामले में आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज कर चुकी है। ईओडब्ल्यू की उक्त कार्रवाई उसी तारतम्य से जुड़ी हुई है। ईओडब्ल्यू की टीम से अभी मामले में अधिकारिक रूप से कोई भी कुछ बोलने को लेकर तैयार नहीं है। 

बता दें कि रतलाम निगम के पूर्व आयुक्त एपीएस गहरवार ने कॉलोनाइजर पितलिया सहित उसके परिवार के सदस्यों और अन्य के नाम राजीव गांधी सिविक सेन्टर के 27 भूखंडों को नियम विरुद्ध रजिस्ट्री करा दी थी। इससे शासन को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ था। प्रांरभिक जांच में यह तथ्य सामने आया था कि पूर्व निगमायुक्त एपीएस गहरवार ने ना तो निगम परिषद और एमसीआई की जानकारी दी थी, जिसमें 27 भूखण्डों के नियमविरुद्ध विभिन्न लोगों को रजिस्ट्री करवा दी थी। इससे नगर निगम को करोड़ो रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। इस कंपनी में निगमायुक्त एपीएस गहरवार के अलावा 27 खरीददार भी शामिल थे। लोकायुक्त पुलिस ने उनके खिलाफ प्रथमदृष्टया साक्ष्य प्राप्त होने पर कुल 35 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। उक्त एफआईआर में कॉलोनाइजर राजेंद्र पितलिया सहित उसकी धर्मपत्नी सुषमा देवी पितलिया, पुत्र विवेक पितलिया और पुत्रवधू स्वीटी पितलिया को भी आरोपी बनाया गया है।

7 माह पूर्व यह बनाए गए थे बहुचर्चित मामले में 35 आरोपी

1- ए पी.एस. गहरवार, मुख्यालय कमिश्नर, नगर पालिका निगम, जिला मुख्यालय।

2- विकास सोलंकी, उपायुक्त, नगर निगम रतलाम।

3- कविता वर्मा पिता श्री अनिरुद्ध वर्मा 575 काटजू नगर, जिला रतलाम, (प्रायवेत व्यक्ति)

4- प्राची वर्मा पिता श्री अनिरुद्ध वर्मा 575 काटजू नगर, जिला रतलाम, (प्रायवेट व्यक्ति)

5- निधि वर्मा पिता श्री अनिरुद्ध वर्मा 575 काटजू नगर, जिला रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

6-अशोक शर्मा पिता प्रेमचंद शर्मा, निवासी-7, शुभम विहार कस्तूरबा नगर, जिला रतलाम (प्रायवेत व्यक्ति)

8-प्रवीणा वोरा पिता/पति श्री शांतिलाल जी, निवासी-19 देवीसिंह काली रतलाम, जिला (प्रायवेत व्यक्ति)

9-रवि पिरोदिया पिता श्री प्रकाशचन्द्र पिरोदिया, निवासी-172, लक्कपीठापुरी, जिला रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

10-जीवनलाल पितलिया पिता श्री हंसराज पितलिया, निवासी-120 परिसर, जिला रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

11-बृजेश जैन पिता पूनाचंद जैन, निवासी-114, निवासी-114, निवासी-120 जिला प्लाजा (प्रायवेट व्यक्ति)

12- विजयाबाई पति धीरजलाल पिरोदिया, निवासी-172, लक्कपीठा होटल, जिला रतलाम, (प्रायवेट व्यक्ति)

13- शांतिबाई पति स्व श्री प्रहलादसिंह शेखावत, रेजिडेंट-सज्जनमिल रोड, रतलाम (प्रायवेत व्यक्ति)

14-चंदू शिवानी पिता श्री टिल्लूमल शिवानी, रेजिडेंट-95, शास्त्रीनगर, जिला रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

15-जितेंद्र तनवानी पिता श्री सुरेश तनवानी, 25/536 , राजपूत बोर्डिंग रतलाम

16-दिलीप पिता श्री भेरूलाल चौहान, डोंगरे नगर रिज़ॉर्ट, जिला रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

17-मोहनलाल पिता श्री भागीरथ पाटीदार, ग्राम धराड़ तहसील व जिला रतलाम (प्रायवेत व्यक्ति)

18-सज्जन सिंह सुखराम जी, 12 ए, धीरजशाह नगर जिला रतलाम ( प्राइवेट व्यक्ति)

19-अमृतलाल मांडोत पिता श्री इंद्रमल मांडोत, 56 नीमचौक रतलाम

20-दिलीप मांडोत पिता शांतिलाल मांडोत, निवासी जिला-नीमचौक, रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

21-वैभव कटारिया पिता स्व. श्री लक्ष्मी मांडोत पिता श्री इंद्रमल मांडोत, 56 नीमचौक, जिला रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

22-सुदर्शन मांडोत पिता श्री इंद्रमल मांडोत, निवासी-4, नीमाचौक रियाल, जिला रतलाम (प्रायवेत व्यक्ति),

23अभय मांडोत पिता श्री शांतिलाल मांडोत, 55 नीमचौक कॉलेज, जिला रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

24-रवि कटारिया पिता स्व. श्री चौधरीमल कटारिया, 25, सायर चबूतरा, जिला रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

25-रमेश रबचंद सुराणा, 32 सायर चबूतरा, जिला रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

26-राजेश शिवानी पिता ईश्वरलाल शिवानी, 92, शिवानी स्वामी शास्त्री नगर, जिला रतलाम (प्रायवेत व्यक्ति)

27-विनय राव पिता श्री कांतिलाल राव, निवासी-ए-135 विनोबा नगर, जिला रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

28-अभय कुमार पिरोदिया पिता श्री मोहनलाल पिरोदिया, 172, लक्कड़ीपुरी, रतलाम (प्रायवेत व्यक्ति)

29-प्रदीप पिता श्री उमाशंकर ओझा, निवासी-14 इंद्रपुरी इंद्रलोक नगर रामगढ़, निवासी रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

30-प्रवीण पिता धीरजलाल, निवासी -लक्कापीठा कंपनी, जिला रतलाम, (प्रायवेट व्यक्ति)

31-बसंत शर्मा पिता श्री रामसहाय शर्मा, 33 हाथीखाना, रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

32- राजेंद्र पितलिया पिता स्व. श्री शांतिलाल जी पितलिया 25 डाॅ. राधाकृष्ण नगर रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

33-सुषमा देवी पितलिया, पति राजेंद्र पितलिया 25 डॉ. राधाकृष्ण नगर रोड, जिला रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

34-विवेक पितलिया पिता श्री राजेंद्र पितलिया 25 डॉ. राधाकृष्ण नगर रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)

35-स्वीति पितलिया पति श्री विवेक पितलिया 25 डॉ. राधाकृष्ण नगर संगौद रोड, जिला रतलाम (प्रायवेट व्यक्ति)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!