33.6 C
Ratlām

फेसबुक दोस्ती में तस्कर बना : अवैध हथियार तस्करी में फंसा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फेसबुक दोस्ती में तस्कर बना : अवैध हथियार तस्करी में फंसा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

–  हथियार तस्कर 26 मार्च तक पुलिस रिमांड पर, गैंग के शेष आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी है। हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां सोशल मीडिया के जरिए एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर हथियारों की तस्करी में धकेल दिया गया।

सोमवार को रतलाम एसपी अमित कुमार ने मामले का खुलासा किया। एसपी कुमार ने बताया कि राजस्थान के झुंझुनू निवासी 27 वर्षीय सज्जन कुमार मेघवाल की फेसबुक पर पूजा नाम की युवती से दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान पूजा ने अपनी सहेली अन्नू का नंबर दिया और उससे संपर्क करने को कहा। अन्नू, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़ी थी। उसने सज्जन को प्यार और पैसों का लालच देकर इस गैरकानूनी धंधे में शामिल कर लिया।

उज्जैन से जोधपुर तक हथियारों की सप्लाई का जिम्मा 

अन्नू ने सज्जन कुमार को उज्जैन रेलवे स्टेशन के पास चामुंडा माता मंदिर के नजदीक बुलाया, जहां दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे 4 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस सौंपे। इन हथियारों को जोधपुर में किसी बदमाश को सप्लाई करने की योजना थी।

रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार 

21 मार्च 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चौरासी बड़ायला तिराहे के यात्री प्रतीक्षालय में एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर सज्जन कुमार को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

26 मार्च तक पुलिस रिमांड पर आरोपी 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 26 मार्च 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसपी अमित कुमार के अनुसार, इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया आईडी के आधार पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश जारी 

पुलिस की विशेष टीम, जिसमें एडिशनल एसपी राकेश खाखा, जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो और औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना प्रभारी वीडी जोशी शामिल हैं, गैंग के मास्टरमाइंड सहित अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!