23.5 C
Ratlām

रतलाम में कोचिंग संचालक पर फिर FIR : अब मंदसौर की युवती ने पुलिस को सुनाई ब्लैकमेल की दास्तां, माणक चौक थाने में प्रकरण दर्ज

रतलाम में कोचिंग संचालक पर फिर FIR : अब मंदसौर की युवती ने पुलिस को सुनाई ब्लैकमेल की दास्तां, माणक चौक थाने में प्रकरण दर्ज

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में अंग्रेजी सीखाने की आड़ में महिलाओं का दैहिक शोषण कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले द विजन इंगलिश कोचिंग क्लासेस के संचालक संजय पोरवाल की एक और करतूत प्रकाश में आई है। कोचिंग संचालक संजय के खिलाफ यह दूसरा मामला है। 9 दिन के भीतर कोचिंग संचालक संजय के खिलाफ दूसरी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद स्पष्ट है कि गुरु शिष्य के रिश्तों को तार तार करने वाले आरोपी ने न जाने कितनी महिला और युवतियों की अस्मत लूट जिंदगी बर्बाद की है। दीनदयाल नगर पुलिस थाने के बाद आरोपी कोचिंग संचालक संजय के खिलाफ माणक चौक पुलिस ने मंदसौर निवासी युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

पीड़िता ने आरोपी संजय पोरवाल के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पीड़िता कि माने तो उसके साथ शादी का झांसा देकर कोचिंग संचालक पोरवाल ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर लंबे समय तक धमकाया और ब्लैकमेल कर रुपए भी ऐंठे। शातिर आरोपी संजय पोरवाल ने रतलाम शहर के नागरवास में भी द विजन इंगलिश कोचिंग क्लासेस के कक्ष में युवती के साथ दुष्कर्म कर स्पाई कैमरे से वीडियो बनाया था। पहले तो वीडियो के आधार पर लगातार डरा धमकाकर कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में रुपए वसूलना भी शुरू कर दिए थे।  माणकचौक पुलिस थाना ने पीड़िता की शिकायत पर कोचिंग संचालक संजय पोरवाल के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376(2)(N), 376 (2)(F), 328, 420, 406, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। 

10 अप्रैल को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि एक अन्य महिला की शिकायत पर दीनदयाल नगर पुलिस ने द विजन इंगलिश कोचिंग क्लासेस के संचालक संजय पोरवाल को 10 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया था। रतलाम शहर के 80 फीट रोड स्थित द विजन इंगलिश कोचिंग पर बड़ी मात्रा में अश्लील वीडियो के साथ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई थी। आरोपी संजय अंग्रेजी सीखने आने वाली महिलाओं व युवतियों का शादी का झांसा देकर स्पाई कैमरे से उनका अश्लील वीडियो बनाता था। फिर रुपए की मांग कर इन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस को शातिर आरोपी पोरवाल के मोबाइल से 500 से अधिक अश्लील वीडियो मिली थी। कोचिंग सेंटर पर दबिश देने के दौरान भी कई आपत्तिजनक चीजे मिली थी। तब पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस जांच में भी सामने आया था कि आरोपी ने पिछले 10 से 12 वर्षों में कई संभ्रात परिवार की महिलाओं को भी हवस का शिकार बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठे है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!