13.4 C
Ratlām

वार्ड नंबर – 45 में मुकाबला रोचक : भाजपा के युवा रांका के सामने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष, नेताओं के अलावा शहरवासियों की सीट पर नजर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
नगरीय निकाय चुनाव-2022 में महापौर के अलावा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों पर सभी की नजरें टीकने लगी हैं। ऐसा ही एक रोचक मुकाबला शहर के वार्ड नंबर-45 में नजर आ रहा है। भाजपा के युवा प्रत्याशी धर्मेंद्र रांका का सीधे-सीधे मुकाबला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश झालानी से है। हालांकि पार्षद के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमेश मकवाना भी उम्मीद्वार हैं। भाजपा प्रत्याशी रांका की युवाओं के अलावा जैन समाज में गहरी पैठ बताई जा रही है।
मतदान का दिन करीब आने से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां जनसंपर्क में जुटी हुई है। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक एवं वार्ड संयोजक धर्मेंद्र रांका को भाजपा ने पार्षद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है। राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रांका अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के अध्यक्ष भी हैं। व्यवसाय से सराफा व्यापारी बतौर आजीविका संचालित करने वाले रांका धनजीभाई का नोहरा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष बतौर जन्माष्टमी, गणेशचतुर्थी, अनंत चतुर्दशी चल समारोह का स्वागत सहित रंगोली एवं दीप सज्जा स्पर्धा आयोजित कर बच्चों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। सभी वर्गों के सेवा कार्यों में हिस्सा लेने वाले धर्मेंद्र रांका 7 वर्षों से जीव मैत्री परिवार के सक्रिय सदस्य रहकर सेवा कार्य में जुटे हैं। भाजपा के पार्षद प्रत्याशी रांका ने वंदेमातरम् न्यूज से विशेष चर्चा के दौरान बताया कि जनता उन्हें चुनती है तो वह वार्ड में मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने के साथ नगर निगम में रोजमर्रा के कार्यों के लिए रहवासियों को भटकने नहीं देंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!