रतलाम/ सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के सैलाना क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक लाहलिंग देवदा ( Former Congress MLA Lahling Devda) (70) का शुक्रवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। बुधवार शाम उन्हें घर के बाहर टहलते वक्त पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल देवदा (Devda) को पहले रतलाम (Ratlam) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुरुवार रात गुजरात के वडोदरा रेफर किया गया था। शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
लाहलिंग देवदा ( Former Congress MLA Lahling Devda) मूल रूप से बाजना के छावनी भाभर गांव के निवासी थे। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वे अपने घर के बाहर सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान बाजना दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में देवदा (Devda) के सिर, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थीं। देवदा (Devda) के भतीजे लक्ष्मण देवदा (38) ने बाजना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि बाइक चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए टक्कर मारी थी। पुलिस ने बाइक क्रमांक RJ 03 SJ 6386 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) के करीबी माने जाने वाले लाहलिंग देवदा ( Former Congress MLA Lahling Devda) जनता के बीच अपनी सरल छवि और जनसेवा के लिए लोकप्रिय थे। आम लोगों की समस्याओं के समाधान में वे हमेशा आगे रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
कांग्रेस छोड़ हुए थे भाजपा में शामिल
लाहलिंग देवदा ( Former Congress MLA Lahling Devda) का राजनीतिक सफर वर्ष 1993 में शुरू हुआ था जब कांग्रेस (Congress) ने उन्हें टिकट देकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा। उन्होंने उस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी प्रभुदयाल गेहलोत चौथे स्थान पर रहे थे। देवदा ( Former Congress MLA Lahling Devda) वर्ष 1993 से 1998 तक विधायक रहे। वर्ष 1998 में उन्हें दोबारा कांग्रेस से टिकट मिला, लेकिन इस बार वे प्रभुदयाल गेहलोत से चुनाव हार गए। बाद में अपने राजनीतिक गुरु दिलीपसिंह भूरिया के भाजपा में शामिल होने पर देवदा ने भी भाजपा का दामन थामा, हालांकि कुछ समय बाद वे फिर कांग्रेस में लौट आए।


