16.6 C
Ratlām

Ratlam : इंदौर ग्रामीण की कमान डागा को, CM डॉ. यादव से की सौजन्य भेंट

- भोपाल में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर जताया आभार

Former Ratlam mayor takes charge of Indore Rural

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं रतलाम (Ratlam) के पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा को पार्टी संगठन ने इंदौर ग्रामीण जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा के बाद संगठनात्मक और राजनीतिक हलकों में सक्रियता बढ़ गई है।

नियुक्ति के उपरांत रतलाम (Ratlam) के पूर्व महापौर डागा बुधवार को भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप (Cabinet Minister Chetan Kashyap) भी उनके साथ उपस्थित रहे। डागा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

दो दिन पूर्व हुई थी प्रभारियों की घोषणा

उल्लेखनीय है कि भाजपा (BJP) ने दो दिन पूर्व प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारियों की घोषणा की थी। रतलाम से पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा को इंदौर ग्रामीण जैसे राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपे जाने को संगठन में उनके अनुभव, कार्यशैली और सक्रियता का सम्मान माना जा रहा है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

डागा की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में इंदौर ग्रामीण में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

काश्यप से भी की मुलाकात

भोपाल प्रवास के दौरान रतलाम (Ratlam) के पूर्व महापौर डागा ने सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप (Cabinet Minister Chetan Kashyap) से मुलाकात कर नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात वे मंत्री काश्यप के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और औपचारिक चर्चा की। इस अवसर पर उज्जैन नगर प्रभारी बजरंग पुरोहित एवं BJP नेता मनोहर पोरवाल भी उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!