34.9 C
Ratlām

रतलाम से चोरी फॉरच्यूनर रायसेन-बीना के बीच जंगल में मिली :  50 लाख की कार तलाशने में देखें 40 से ज्यादा CCTV 

रतलाम से चोरी फॉरच्यूनर रायसेन-बीना के बीच जंगल में मिली :  50 लाख की कार तलाशने में देखें 40 से ज्यादा CCTV 

– शातिर चोर ने कार के आगे की नंबर प्लेट बदलकर हरियाणा पासिंग नंबर की प्लेट भी लगाई 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिची क्रेन सर्विस से चोरी हुई 50 लाख की फॉरच्यूनर कार पुलिस ने सागर-रायसेन-बीना के बीच जंगल से जब्त कर ली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कार तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 40 से ज्यादा सीसीटीवी ( CCTV) खंगाले और रूट पता करते हुए उस तक पहुंची। आरोपी ने कार के आगे की नंबर प्लेट बदलकर हरियाणा पासिंग नंबर की प्लेट लगा दी लेकिन पीछे नंबर प्लेट नहीं बदली।

शनिवार रात 1.30 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिची क्रेन सर्विस के दफ्तर के सामने से फॉरच्यूनर कार चोरी हो गई। कंपनी के परिसर में रहने वाले कर्मचारियों ने दफ्तर के बाहर कार नहीं देखी तो संचालक गुरप्रीतसिंह धीमन (35) निवासी अलकापुरी को कॉल किया। उन्होंने रात 4 बजे औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सीसीटीवी फुटेज निकाले तो पता चला कि कंपनी का पुराना कर्मचारी आशुतोष पाठक कार चुराकर ले गया है। वह दफ्तर के ऊपर के चद्दर हटाकर अंदर घुसा और दराज में से चाबी निकालकर कार ले गया। उसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था लेकिन उसे पहचान लिया। टीआई वीडी जोशी ने बताया कि आसपास के क्षेत्र के 40 सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले तो पता चला कि कार शहर से बाहर गई है। फिर आगे के टोल नाके चेक किए तो यह रायसेन की ओर जाता दिखा। उसने सभी टोल पर नकद पर्ची कटवाई। उसके मोबाइल नंबर से साइबर टीम ने उसे ट्रेस किया लेकिन वह रायसेन और बीना के बीच राहतगढ़ के जंगल में कार छोड़कर भाग निकला था। वहां की स्थानीय पुलिस से संपर्क कर कार जब्त करवाई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

पहले भी सामान बेच चुका आरोपी, डॉग भी नहीं भौंका

क्रेन सर्विस कंपनी के संचालक धीमन ने बताया कि आरोपी आशुतोष रायसेन क्षेत्र का रहने वाला है। यह हमारी कंपनी में मैकेनिक था। छह महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था क्योंकि उसने कंपनी के 50 हजार रुपए के पंप बेच दिए थे। हमारे दफ्तर के परिसर में एक डॉग है, जो उस पर नहीं भोंका क्योंकि नौकरी करने के दौरान वह डॉग को संभालता था। धीमन ने बताया कि कार हमेशा दफ्तर के बाहर नहीं खड़ी करते हैं। मैं हमेशा कार घर ले जाता हूं लेकिन शनिवार की रात एक कार्यक्रम में देर हो गई तो मैं वहां से दोस्त के साथ सीधा घर चला गया और कार दफ्तर के बाहर ही खड़ी रह गई थी।

आईए थाने के लिए चुनौती कार शोरूम में चोरी 

10 जनवरी 2025 की रात जावरा फाटक-सेजावता फोरलेन स्थित टाटा कंपनी के कार शोरूम से 27 हजार रुपए और मारूति कार शोरूम से 7.84 लाख रुपए चोरी हो गए थे। इन दोनों शोरूम के बाहर गार्ड तैनात थे लेकिन वो सोते रहे और चोरी हो गई थी। महीनेभर से ज्यादा होने के बाद भी ये चोर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। टीआई वीडी जोशी का कहना है कि शोरूम के पीछे खेत होने से चोरों के भागने के सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले। हमने उनके आने का रूट पता कर लिया है और जल्दी चोरों को पकड़ लेंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!