
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत 1 मार्च 2026 को जनऔषधि दिवस के अवसर पर रतलाम (Ratlam) में शास्त्री नगर स्थित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य निर्धन और मध्यमवर्गीय मरीजों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे।
इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेंगी सेवाएं
शिविर में अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश भूरिया हृदय, मधुमेह एवं जटिल रोग विशेषज्ञ डॉ. इन्द्रेश पाटीदार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय पाटीदार और आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र वर्मा शामिल रहेंगे।
निशुल्क मिलेगा आयुर्वेदिक काढ़ा और स्वर्ण प्राशन
शिविर में मरीजों को आयुर्वेदिक इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा निशुल्क दिया जाएगा, जो मौसमी बीमारियों, सर्दी-खांसी, वायरल बुखार और टाइफाइड से बचाव में सहायक माना जाता है। इसके साथ ही 1 से 16 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। यह विशेष आयुर्वेदिक औषधि स्वर्ण भस्म के योग से तैयार की जाती है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक विकास में लाभ बताया जाता है।
2500 रुपये तक की जांच केवल 100 रुपये में
शिविर में कई महंगी जांचें रियायती दर पर की जाएंगी, जिनमें ब्लड शुगर, क्रिएटिनिन, प्रोटीन, लिवर फंक्शन, कोलेस्ट्रॉल, न्यूरोपैथी जांच, फेफड़ों की जांच (स्पाइरोमेट्री), सुनने की जांच (ऑडियोमेट्री), इन सभी जांचों का शुल्क लगभग 2500 रुपये के स्थान पर मात्र 100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा निर्धन मरीजों के लिए सीबीसी सहित कई जरूरी जांचें निशुल्क की जाएंगी।
स्वास्थ्य मेले और जनजागरण कार्यक्रम भी होंगे
जनऔषधि दिवस के अवसर पर जनजागरण अभियान, संकल्प यात्रा और स्वास्थ्य मेला भी आयोजित किया जाएगा, ताकि लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं के बारे में जानकारी मिल सके।
यहां होगा आयोजन, ऐसे करें पंजीयन
स्थान – Ratlam स्थित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र, शास्त्री नगर मेन रोड, साईं मंदिर के पास। पंजीयन के लिए मरीज और परिजन इस मोबाइल पर 7223841415, 9243086062। संपर्क करें ।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


