26.1 C
Ratlām

Ratlam : कबड्डी स्पर्धा में करारी टक्कर, पिपलौदा की लड़कियों ने मारी बाजी

- बालक वर्ग में बाजना ने जावरा को दी शिकस्त

Girls outperformed in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत नवाचार एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रतलाम (Ratlam) जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से मंगलवार को पोलो ग्राउंड पर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्पर्धा में हुए रोचक मुकाबलों में पिपलौदा की लड़कियों ने बाजी मारी वहीं बालक वर्ग में बाजना ने जावरा को करारी शिकस्त दी। पुरस्कार समारोह में Ratlam भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती के जिला सचिव अनुज शर्मा और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा अतिथि थे।

छह जनपद पंचायतों की टीमों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में जिले की जनपद पंचायत रतलाम (Ratlam), जावरा, सैलाना, पिपलौदा, आलोट और बाजना की बालक एवं बालिका टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पारंपरिक खेल कबड्डी के प्रति अपने कौशल और जुनून का परिचय दिया।

बालक वर्ग : बाजना विजेता, जावरा उपविजेता

बालक वर्ग में बाजना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जावरा की टीम उपविजेता रही, जबकि आलोट ने तृतीय स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग: पिपलौदा ने जीता खिताब

बालिका वर्ग में पिपलौदा की टीम विजेता बनी। जावरा ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया, जबकि सैलाना की टीम तृतीय स्थान पर रही।

पुरस्कार एवं ट्रॉफी से किया सम्मानित

प्रतियोगिता में विजेता टीमों को 10,500 रुपये, उपविजेता टीमों को 5,500 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को 1,550 रुपये की नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।अतिथियों का स्वागत नरेन्द्र पांढारकर, राहुल वाघेला, सीमा कुंवर, निलेश कुशवाह, जयदेव साल्वी, राकेश कुशवाह, शम्भुलाल चौधरी, परवेज आलम खान, दिनेश, दुर्गाशंकर मोयल (ग्रामीण युवा समन्वयक, आलोट) एवं ममता सिंह (ग्रामीण युवा समन्वयक, बाजना) द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

निर्णायकों और आयोजन टीम की अहम भूमिका

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आरसी तिवारी, मुकेश जाट, सैवाराम जाट, सुरेश मालवीय, ममता सिंह, दुर्गा डामोर एवं प्रीति चरपोटा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रशिक्षक जितेन्द्र धुलिया ने किया, जबकि आभार राहुल वाघेला ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!