19 C
Ratlām

राम भक्तों के लिए खुशखबर : इंदौर से अयोध्या तक चलेगी स्पेशल “आस्था ट्रेन”, 10 फरवरी से शुरुआत

राम भक्तों के लिए खुशखबर : इंदौर से अयोध्या तक चलेगी स्पेशल "आस्था ट्रेन", 10 फरवरी से शुरुआत

– इंदौर से लगातार अयोध्या के लिए ट्रेन की उठ रही थी मांग, ट्वीटर पर रेल राज्य मंत्री दर्शना ने जानकारी की पोस्ट 

इंदौर, वंदेमातरम् न्यूज।  अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इंदौर से स्पेशल आस्था ट्रेन 10 फरवरी से अयोध्या तक चलेगी। सोशल मीडिया एक्स पर रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने यह जानकारी पोस्ट की है।

जनवरी से मार्च तक देशभर से अयोध्या के लिए स्पेशल आस्था ट्रेन चलाई जानी है। इंदौर से भी फरवरी में स्पेशल ट्रेन अयोध्या तक चलेगी। हालांकि अब तक इसका रूट तय नहीं हो सका है। रेल राज्य मंत्री के एक्स पर पोस्ट के अनुसार इंदौर के अलावा उधना (सूरत)-अयोध्या, मेहसाणा-सलारपुर, वापी-अयोध्या, वडोदरा-अयोध्या, वलसाड़-अयोध्या के बीच भी अलग-अलग तारीखों से स्पेशल यात्री ट्रेनें चलाई जाएंगी। गौरतलब है कि इंदौर से अयोध्या तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग लगातार की जा रही है। जनप्रतिनिधियों से लेकर कई संगठन सीधी ट्रेन शुरू करने की मांग कर चुके हैं।

आइआरसीटीसी कर सकता है संचालन

रेलवे का कहना है कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) द्वारा भी आस्था ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। आइआरसीटीसी वर्तमान में भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन कर रहा है। इसमें भारत के विभिन्न पर्यटन और धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा रही है। संभावना है कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की तरह ही आस्था ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। वैसे भी जनवरी से मार्च के बीच आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन होना है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!