रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। रात करीब 8 बजे तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। कुछ ही देर में जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया।
जिले में पिछले दो-तीन दिन से बारिश का दौर रुक रुक कर जारी है। दोपहर से ही शहर में बूंदाबांदी जारी थी। शाम होते होते मौसम का मिजाज बदल गया। शहर सहित जिले के अनेक हिस्सों में अचानक हुई बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। बारिश थमते ही शहर की बिजली भी गुल हो गई। मौसम वैज्ञानिक पीके साहू के अनुसार 9 जनवरी तक बारिश के साथ ओले गिरने के आसार है। आने वाले दिनों में तापमान भी तेजी से गिरावट होने की संभावना है। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को दोपहर में 2 डिग्री की गिरावट के साथ 23.2 डिग्री दर्ज किया गया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


