27.3 C
Ratlām

हैरिटेज ट्रेन से पर्यटक घुम सकेंगे पातालपानी-कालाकुंड

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।

कोरोना काल के दौरान बंद की गई हैरिटेज ट्रेन बारिश में दोबारा चलाई जाएगी। सेकड़ों पर्यटक इस ट्रेन से पातालपानी-कालाकुंड सेक्शन में सैर करने का लुफ्त उठ सकेंगे।
रतलाम रेल मंडल प्रशासन द्वारा इसके लिए पत्र चर्चगेट मुंबई मुख्यालय भेजा। वहां से पत्र सीपीटीएम के माध्यम से एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रेलवे बोर्ड दिल्ली भिजवाया गया। संभावना है कि अगस्त में इसकी सशर्त मंजूरी दे दी जाएगी।
नए कोच का होगा उपयोग
हैरिटेज सेक्शन के लिए रेलवे ने नए कोच की ट्रेन तैयार की है। इसका उपयोग आगामी दिनों में किया जाएगा। दो साल पूर्व ट्रेन चलाने के बाद रेलवे ने गर्मी की सीजन में इसका परिचालन बंद कर दिया था। पिछले साल कोरोना के चलते ट्रेन नही चलाई जा सकी।
यह भेजा गया टाइम टेबल
रेलवे ने हैरिटेज ट्रेन चलाने के लिए टाइम टेबल भी मंजूरी के लिए भेजा है। यह ट्रेन सुबह 11.5 बजे डॉ.आम्बेडकर नगर से चलेगी। 11.13 बजे पातालपानी पहुंचेगी। वहां से 11.25 बजे रवाना होकर दोपहर 01.25 बजे कालाकुंड पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन कालाकुंड से दोपहर 03.34 बजे रवाना होगी। वहां से शाम 04.4 बजे पातालपानी आकर 04.06 बजे रवाना होगी। शाम 4.30 बजे यह डॉ.आम्बेडकर नगर पहुंचेगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!