रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सफर के लिए कम यात्री होने कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पातालपानी कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन का संचालन बंद करने जा रहा है। इंदौर से 40 किमी दूर महू तहसील में कालाकुंड के ऊंचे पहाड़ों, गहरी खाईयों और झरनों को आनंद उठाने के लिए वर्ष 2018 में बारिश में हेरिटेज ट्रेन का संचालन शुरू किया था।
शुरुआत में ट्रेन को खूब यात्री मिले, लेकिन अब यात्रियों की संख्या कम होने के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल इसका संचालन बंद करने जा रहा है। 15 दिसंबर से ट्रेन को पूरी तरह से बंद किया जा सकता है। हालाकि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दिसंबर तक की बुकिंग दिख रही है, लेकिन ट्रेन को कभी भी बंद करने की घोषणा हो सकती है। बता दें कि रतलाम मंडल द्वारा पातालपानी से कालाकुंड के बीच 26 अगस्त से हेरिटेज ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। इस बार ट्रेन महू की अपेक्षा पातालपानी से कालाकुंड के बीच 10 किमी हिस्से में चलाई गई। शुरुआत में ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को किया गया, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ट्रेन को शुक्रवार को भी संचालित किया जाने लगा। बाद में शुक्रवार का संचालन बंद कर सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलाई जा रही है। अब इसकों भी बंद किया जाएगा। ट्रेन की दोनों श्रेणी में यात्री नहीं मिलने के कारण सीटें खाली हैं। मामले में रतलाम मंडल डीआरएम रजनीश कुमार ने बताया कि हेरिटेज ट्रेन को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे है, इसलिए इसी माह की 15 तारीख के आसपास इसका संचालन बंद किया जाएगा। वैसे भी इसबार ट्रेन का संचालन अधिक समय तक किया जा चुका है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


