32.7 C
Ratlām

रतलाम में हिंदू संगठनों ने घेरा थाना : पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे, रतलाम बंद की चेतावनी

रतलाम में हिंदू संगठनों ने घेरा थाना : पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे, रतलाम बंद की चेतावनी

– डेढ़ माह पूर्व युवती को गुमराह कर ले जाने के मामले में पुलिस आज तक  नहीं कर सकी तलाश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में हिंदू संगठन पदाधिकारियों ने रविवार दोपहर शहर के डीडी नगर पुलिस थाने का घेराव कर दिया। थाने के बाहर जमीन पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। सीएसपी के देरी से आने पर नाराज होकर पदाधिकारियों ने रतलाम-शिवगढ़ मार्ग सागोद रोड पर जाम लगा दिया। 

आरोप है कि डेढ़ माह पूर्व एक हिंदू युवती को मुस्लिम शिक्षक गुमराह कर ले गया। युवती के परिजनों ने थाने गुमशुदगी दर्ज कराई है। डेढ़ माह बितने के बाद भी आज तक युवती का पुलिस पता नहीं कर पाई। इस कारण थाने का घेराव करना पड़ा।  थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया बात करने आए तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग पर पदाधिकारी अड़ गए। सीएसपी के आने में देरी होने से प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारी व कार्यकर्ता आक्रोशित होने लगे। सड़क जाम करने की चेतावनी दी। तब उन्हें बताया कि सीएसपी जगन्नाथ रथ यात्रा में है। आ रहे है। कुछ देर इंतजार के बाद सभी थाने परिसर से बाहर निकल रतलाम-शिवगढ़ मार्ग सागोद रोड पुलिया पर पहुंच जाम लगा दिया। इसी दौरान सीएसपी आ गए। पदाधिकारियों ने युवती की तलाश नहीं करने पर सवाल-जवाब किए। पदाधिकारियों का कहना था कि युवक का परिवार रतलाम में ही रहता है तो अभी तक युवती की तलाश क्यों नहीं की गई। इसके अलावा शहर में समय से पहले दुकाने बंद कराने जबकि विशेष वर्ग क्षेत्रों में देर रात तक दुकाने खुली रखने को लेकर भी सीएसपी के सामने आक्रोश जताया।  सीएसपी ने सारी बाते सुन तीन से चार दिन में युवती की तलाश कर लाने का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन से चार दिन में युवती को पुलिस तलाश नहीं कर पाती है तो सर्व हिंदू समाज द्वारा रतलाम बंद कराया जाएगा।   इस दौरान हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेश कटारिया, जिला संयोजक जगदीश पाटीदार, कमलेश ग्वालियरी, सिद्धार्थ पंड्या, कार्तिक, नंद किशोर, सूरज चौहान, राकेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में हिंदू संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

अनीस खान गुमराह कर युवती को ले गया साथ

परिजनों थाने में जो आवेदन दिया था उसमें युवती 21 मई 24 को घर से जाना बताया। 23 मई को अनीस खान निवासी लक्ष्मणपुरा के खिलाफ गुमराह कर ले जाने को लेकर गुमशुदगी दर्ज कराई। लगातार युवती को तलाश भी किया गया। परिजनों को आशंका है कि युवती को गुमराह कर ले जाया गया है। पुलिस की माने तो युवती की तलाश के बाद सारे बिंदुओं पर जांच की जाएगी। डीडी नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंतोडिया ने बताया युवती की तलाश के लिए लगातार टीमे लगी हुई है। एमपी के बाहर भी पुलिस टीम गई है। शीघ्र ही युवती को तलाश कर लिया जाएगा।  

हिंदू सर्व समाज को लेकर बंद करेंगे रतलाम

हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेश कटारिया ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व हिंदू युवती को मुस्लिम शिक्षक गुमराह करके ले गया है। डेढ़ माह से पुलिस से संपर्क कर रहे है। पुलिस द्वारा सही कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे तो चक्काजाम करना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि की तीन से चार दिन में युवती को तलाश लेंगे। युवती को तलाश कर नहीं लाया जाता है तो हम हिंदू सर्व समाज को लेकर रतलाम बंद करेंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!