रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मप्र. मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बीएचएमएस चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, रतलाम मप्र. का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।
इस परीक्षा परिणाम में सावन शर्मा ने 1500 अंकों में से 1102 अंक प्राप्त कर प्रथम, पायल पाटीदार ने 1062 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं संस्कृति व्यास ने 1059 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
डॉ.एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग तथा महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश उपाध्याय आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


