24.3 C
Ratlām

सेवानिवृत्ति पर सम्मान : कर्म ही पूजा है के मंत्र से समाज में प्रतिष्ठा और आदर प्राप्त किया जा सकता है, जिला व्यायाम शिक्षक संघ ने तिवारी के कार्यों का किया याद

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
कर्म ही पूजा है के मंत्र पर नौकरी में काम कर समाज में प्रतिष्ठा, इज्जत और आदर प्राप्त किया जा सकता है। उक्त उद्गार सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी आरसी तिवारी ने जिला व्यायाम शिक्षक संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। संघ पदाधिकारियों द्वारा तिवारी का साफा पहनाकर एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर आलोट, जावरा, पिपलौदा एव रतलाम क्षेत्र के व्यायाम शिक्षकों ने तिवारी द्वारा खेलकूद के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया गया।


जिला क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्रसिंह सोलंकी का भी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक अपारसिंह गंभीर, मनुदेवसिंह चन्द्रावत, अशोक व्यास, कृष्णलाल शर्मा, विजय रावल, महेन्द्र शुक्ला, ओमप्रकाश परमार, मनीष शर्मा, दीपेन्द्रसिंह ठाकुर, राहुल वर्मा, राजेश कोठारी, पृथ्वीराजसिंह राठौर, शंकरलाल मालवीय, तेजकुमार गौड, जुल्फीकार कुरैशी, बद्रीलाल बसेर, अशोकसिंह गौड, प्रहलाद बैरागी, दातारसिंह शक्तावत, उषा गुप्ता, सुश्री प्रतीक्षा व्यास, अमरसिंह राजपूत उपस्थित थे। उषा गुप्ता, अपारसिंह गंभीर, अमरसिंह राजपूत ने संगीतमय गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन विजय रावल ने किया। आभार महेन्द्रसिंह सोलंकी ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!