27.6 C
Ratlām

Humanity shamed in Ratlam : स्कूटी से बांधकर पिल्ले को 200 मीटर तक घसीटा, दो क्रूर महिलाओं पर केस दर्ज

- लालबाग एवेन्यू की घटना का आया वीडियो सामने, पत्रकारों ने की कार्रवाई

Humanity shamed in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) की पॉश कॉलोनी लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं दीपिका पाटीदार और पूजा पांचाल द्वारा एक कुत्ते के बच्चे (पिल्ले) को रस्सी से बांधकर स्कूटी से घसीटने की घटना ने इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

क्रूर महिलाओं ने स्कूटी से बांधकर घसीटा 

मामले के अनुसार दो महिलाएं स्कूटी से जा रही थीं। स्कूटी के पीछे बैठी महिला ने एक कुत्ते के बच्चे को रस्सी से बांध रखा था और उसे सड़क पर घसीटते हुए ले जाया जा रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि पिल्ला करीब 200 मीटर से अधिक दूरी तक सड़क पर घिसटता रहा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

लोगों ने रोका, लेकिन नहीं रुकीं महिलाएं

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं को आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में आगे बढ़ती रहीं। इस दौरान पिल्ला लगातार सड़क पर रगड़ खाता हुआ घसीटता रहा।

आक्रोश और शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस

लालबाग एवेन्यू क्षेत्र का वीडियो सामने आने के बाद शक्ति नगर निवासी पत्रकार विजय मीणा और पत्रकार अदिति मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में दो महिलाओं के नाम दीपिका पाटीदार और पूजा पांचाल बताए गए हैं। रतलाम (Ratlam) के औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी के अनुसार आरोपी महिलाओं दीपिका पाटीदार और पूजा पांचाल के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 और बीएनएस की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया है।

घायल पिल्ले का कराया गया इलाज

शिकायतकर्ताओं ने पिल्ले को खोजकर उसका इलाज भी करवाया। घसीटे जाने के कारण उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई थीं। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि अगर पिल्ले गंदगी फैला रहे थे तो भी इस तरह की अमानवीय हरकत करना बिल्कुल गलत है। लोगों के अनुसार महिलाओं ने मासूम पिल्ले के साथ क्रूरता की और उसे उसकी मां से भी दूर छोड़ दिया। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!