रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर में अवैध शराब के कारोबार बड़े पैमाने पर फलफूल रहा है। ऑरो वाटर प्लांट के बाद आबकारी ने अब सैलाना रोड स्थित जेएमडी ढाबे पर दबिश दी है। ढाबे की आड़ में आरोपी लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। आबकारी ने यहां से 20 हजार से अधिक की शराब और बीयर जब्त की है।
आबकारी विभाग सहायक आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि शनिवार शाम सैलाना रोड स्थित जेएमडी ढाबे से अवैध रुप से बीयर समेत देसी व अग्रेजी शराब कुल 38 लीटर शराब जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 हजार 500 रुपए है। विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि सैलाना रोड स्थित एक ढाबे पर अवैध शराब बेची जा रही है। ढाबे पर आने वालों लोगों को शराब दी जाती है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए जेएमडी ढाबे से विजय पिता हाकम सिंह से 26 नग बीयर, 80 पाव प्लेन देशी एवं 40 क्वाटर अग्रेजी शराब के जब्त किए। आरोपी विजय सिंह के खिलाफ आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम धारा 34 (1) के तहत केस दर्ज किया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पीसी केरवार, आबकारी वृत्त प्रभारी पुष्पराज चौहान, एसआई वंदना अग्रवाल, कांस्टेबल भगवती सोलंकी आदि शामिल रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


