34.9 C
Ratlām

अवैध संबंध बना मर्डर का कारण : कॉटेज में पत्नी के साथ देखा तो ईंटें निकालकर दरवाजा खोला

अवैध संबंध बना मर्डर का कारण : कॉटेज में पत्नी के साथ देखा तो ईंटें निकालकर दरवाजा खोला

–  शव मिलने के बाद वंदेमातरम् न्यूज ने की थी कुआंझागर के मुख्य आरोपी पर शंका जाहिर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। युवक की हत्या कर कनेरी के सरकारी स्कूल परिसर में शव रखने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें कुआंझागर का बबलू उर्फ संजय निनामा ही मुख्य आरोपी निकला है। हत्या का कारण अबैध संबंध है। आरोपी बबलू ने मृतक भारत (26) पिता मोहन भाभर निवासी जैतपाड़ा को तितरी के कॉटेज में अपनी दूसरी पत्नी के साथ देख लिया था। बबलू ने कॉटेज के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद किया और अपने 4 साथियों को बुला लिया। भारतने पांचों को बाहर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बबलू ने साथी सुनील गणवा ने सब्बल से दरवाजे की चौखट के पास से इटें निकलवाकर दरवाजा खुलवाया और भारत को बाहर निकाला। फिर साथियों के साथ मिलकर गैंती के हत्थे, पीबीसी पाइप और लात-घूंसों से मारा और फेंक आए। 

556727 C adbanao2

डीडी नगर थाना टीआई रवींद्र दंडोतिया ने बताया कि वाहन के नंबर से ही मृतक की शिनाख्त हुई थी। परिजन के बयान, मुखबिर तंत्र से पता चला कि मृतक भारत के अवैध संबंध ग्राम कुआंझागर के रहने वाले बबलू उर्फ संजय पिता कैलाश मईड़ा की दूसरी पत्नी से थे। 21 जनवरी की रात 8 बजे ड्राइवर भारत घर से बाइक लेकर निकला। उसने घर पर बताया था कि पिकअप भरकर बाहर जाना है लेकिन वह तितरी में स्थित हुसैन समोसावाला के कॉटिज पर बबलू की दूसरी पत्नी से मिलने पहुंच गया। उस समय बबलू अपनी पहली पत्नी के साथ कुआंझागर में ही था। यह रात 2 बजे जब तितरी के कॉटेज पहुंचा और अपनी दूसरी पत्नी के साथ भारत को देखा तो उसने कॉटेज के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। फिर अपने साथी सुनील (30) पिता रामलाल गणावा निवासी कोलवाखेडी, ईश्वर व राहुल दोनों निवासी आलनिया को कॉल कर दिया। भारत ने बबलू व साथियों को बाहर देखकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोपियों ने सब्बल से दरवाजे की पास से ईंटे निकलवाकर दरवाजा खोला और भारत को बाहर निकालकर मार डाला। फिर बबलू जुलवानिया निवासी साथी दिनेश परमार के साथ भारत की लाश उसी की बाइक पर बीच में रखकर बाइक समेत कनेरी के स्कूल में छोड़ आए थे। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। 

वंदेमातरम् NEWS कर चुका था शंका जाहिर

वंदेमातरम् NEWS ने हत्या की पैरेलल इन्वेस्टीगेशन करते हुए बता दिया था कि हत्याकांड में कुआंझागर के युवक के शामिल होने की आशंका है। आखिर में हत्या में मुख्य आरोपी उसी गांव का निकला। साथ ही बताया था कि मंगलवार की रात 3.30 बजे भारत के साथ मारपीट होने का कॉल जैतपाड़ा के राहुल भाभर ने यहीं के राजेश भाभर को किया था। राजेश ने बुधवार की सुबह 6 बजे भारत के भाई जितेंद्र को कॉल कर मारपीट के बारे में बताया था।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!