
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूनियन से जुड़ी महिला साथियों और श्रमिक महिलाओं का सम्मान कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
International Women’s Day कार्यक्रम में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की ओर से भावना, शिखा शर्मा, श्रुति, संतोष सोनाने एवं आशा उषा संगठन की प्रतिनिधियों ने कृष्णा सोनगरा सहित अन्य श्रमिक महिलाओं का स्वागत किया और महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव निखिल मिश्रा, उपाध्यक्ष रशीद खान, वरिष्ठ कामरेड सुनील तथा श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष ईश्वरलाल पुरोहित उपस्थित रहे।
समाज में मिलना चाहिए समान अवसर और सम्मान
यूनियन अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि समाज, कार्यस्थल और श्रमिक आंदोलनों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने सभी महिला साथियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज में महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


