33.6 C
Ratlām

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : एमआर यूनियन ने महिलाओं का किया सम्मान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
एमआर यूनियन द्वारा शास्त्री नगर कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि महिला दिवस सांकेतिक रूप से एक दिन मनाया जाता है जबकि साल का प्रत्येक दिन महिलाओं का ही होता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में गीता देवी राठौर और विशेष अतिथि के रूप में डॉ गीता दुबे मंचासीन रही। डॉ दुबे ने अपनी स्व रचित कविता के माध्यम से सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एम एल नगावत, नरेंद्र जोशी, अखिलेश गुप्ता, मुकेश कुमार शुक्ल, रंजीत सिंह राठौर, आशा पूरी, कृष्णा सोनगरा, रशीद खान, राहुल जाधव, गोपाल चौहान, आमिर सोहेल कुरेशी, विपिन कसेरा, राकेश मालवीय एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव हरीश सोनी ने किया। आभार उपाध्यक्ष अभिषेक जैन ने माना।

इन्हें किया सम्मानित
शोभा नेनानी (दूरसंचार विभाग), दीपिका मरमट (पुलिस), रूबीका देवांग (जिला खेल अधिकारी), जीनत स्टीफन (ब्लड बैंक), कविता तिवारी (बैंक), सोनू अकोदिया (आंगनवाड़ी) आदि को पुष्प हार पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!