रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 29 अगस्त की सुबह जगजारण के लिए सायकिल रैली का आयोजन होने जा रहा है।
रैली रविवार सुबह 7 बजे नेहरू स्टेडियम से हनुमान ताल तक निकाली जाएगी। रैली राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब के अश्विनी शर्मा ने बताया पूरे आयोजन का उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोगी संस्था जिला क्रीड़ा भारती और जिला खेल संघ ने खेल संगठन सहित अन्य संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों को शामिल होने का आह्वान किया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


