30.6 C
Ratlām

पुलिस को शिकस्त : रोमांचक मुकाबले में पत्रकार इलेवन ने पुलिस को हराया, क्रिकेट मैच 7 विकेट से जीता

– पत्रकार एकादश ने गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी तीनों मोर्चों पर दी मात
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम प्रेस क्लब और पुलिस प्रशासन एकादश के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में पत्रकारों ने पुलिस को शिकस्त दी। पत्रकार एकादश में 7 विकेट से जीत दर्ज की है। पुलिस प्रशासन की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पुलिस एकादश के 8 ओवर में 46 रन के जवाब में पत्रकार एकादश ने 3 विकेट खोकर यह रोमांचक मैच जीत लिया।

पुलिस प्रशासन की तरफ से आरआई जगदीश पाटील के नेतृत्व में डीडी नगर थाना प्रभारी अमित मंडलोई, मुकेश सस्तीया और अन्य पुलिस जवानों ने इस मैच में हिस्सा लिया। पत्रकार एकादश में हिमांशु जोशी, यशवंत सिंह, राजेंद्र केलवा, दिव्यराज, साजिद खान, समीर, अर्पित, हुसैन खान, मोंटी एवं हिम्मत यादव भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मैदान में प्रतिद्वंदी पुलिस खिलाडियों को टिकने नहीं दिया।
बेहतर गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से बनाई मैच में पकड़
बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस प्रशासन की टीम पत्रकार एकादश के कमजोर पहलू गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर शुरुआत से ही अटैक करने के मूड में थी। लेकिन पहले ही ओवर में शानदार फील्डिंग की बदौलत टीम के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। पत्रकार एकादश की तरफ से यशवंत ,समीर, हिम्मत और दिव्यराज ने नपी तुली गेंदबाजी कर 8 ओवर में मात्र 46 रन खर्च किए। फील्डिंग के दौरान हिमांशु जोशी, हुसैन खान और यशवंत  ने शानदार कैच लेकर मैच का रुख ही पलट दिया। 47 रन का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में ओपनर बल्लेबाज अर्पित ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!