34.2 C
Ratlām

क्रीड़ा भारती : देश के 225 स्थानों से एक दिन, एक समय निकलेगी युवा वाहन रैली, खेल से जोड़ने का अभिनव प्रयास, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने दी जानकारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
क्रीडा भारती द्वारा आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में क्रीडा भारती द्वारा पूरे देश में भारत की प्रदक्षिणा की संकल्पना को लेकर 22 मई को युवा रैली निकाली जा रही है। युवा रैली दो पहिया वाहन के साथ निकलेगी। देशभर के लगभग 225 स्थानों से युवा रैली में शामिल होंगे। 18 हजार किमी की यह रैली होगी।
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने उक्त जानकारी रतलाम में पत्रकारवार्ता में दी। काश्यप ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में युवाओं में खेलों के प्रति जाग्रति लाने के लिए यह विशेष यात्रा (रैली) निकाली जा रही है। यह रैली एक ही दिन में आयोजित की जाएगी जो 3 घंटे तक चलेगी। इस रैली में स्थानीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक, क्रीड़ा प्रेमी, आम नागरिक अपने वाहन लेकर शामिल होंगे। रैली में वाहन के आगे भारत माता की प्रतिमा, राष्ट्र ध्वज के साथ साथ जिस क्षेत्र से निकलेगी वहां के जननायक, क्रांतिकारियों की झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। काश्यप ने बताया कि क्रीड़ा भारती देश के खेलों का एक प्रकल्प है। इसमें पूरे देश के संपूर्ण खेल शामिल है। युवा निरोगी, संस्कारित खिलाड़ी बने यह क्रीड़ा भारती का मुख्य उद्देश्य है।
पूरे देश मे एक साथ, एक समय प्रारंभ होगी
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व विधायक काश्यप ने बताया दुपहिया वाहन रैली एक ही दिन, एक ही समय पूरे देशभर में लगभग 225 स्थानों से प्रारंभ होगी। प्रत्येक जत्थे में कम से कम 75 युवक- युवती शामिल होंगे। सभी ड्रेस कोड में रहेंगे। प्रत्येक जत्था 75 किमी चलेगा। 18 हजार किलोमीटर की यह यात्रा रहेगी। रैली सुबह 8.56 पर एक साथ निकेलगी। इस रैली की खास बात यह है कि इसमें शामिल होने वाले को हेलमेट लगाना अनिवार्य है। रैली को लेकर टोल नाके पर व्यवस्था की गई है। इस संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी चर्चा हुई है। ताकि किसी प्रकार से ट्रैफिक बाधित न हो। रैली में एक डॉक्टर व एक एम्बुलेंस भी शामिल रहेगी।
ॐ आकार में निगलेगी रैली
रैली मध्यप्रदेश के करीब 10 जिलों में भी निगलेगी। जो ॐ आकार में निकलेगी। रैली का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधि, अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी द्वारा किया जाएगा। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप भी 22 मई को नागपुर में रैली में शामिल होंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान क्रीड़ा भारती के प्रांतीय सदस्य अशोक जैन (लाला), गोपाल मजावादिया, क्रीड़ा भारती के जिला सचिव अनुज शर्मा, खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन मौजूद रहे।
रतलाम में बनी थी रूपरेखा
खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली जा रही इस रैली की रूपरेखा विगत दिनों रतलाम में ही क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर व क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने तैयार की थी। जो कि अब 22 मई को भारत मां की अर्चना के साथ यह रैली साकार रूप लेगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!