27.3 C
Ratlām

मजदूर दिवस: श्रम संगठनों के संयुक्त समिति ने निकाली रैली, मजदूरों के इतिहास को किया याद

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
श्रम संगठनों के संयुक्त समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर वाहन रैली निकालकर मजदूर दिवस मनाया।
श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के दो वर्ष बाद शहर में सभी श्रम संगठनों के सदस्यों द्वारा एक वाहन रैली निकालकर मजदूर दिवस मनाया। रैली अलकापुरी चौराहे से निकलकर राम मंदिर, सैलाना ब्रिज, गायत्री सिनेमा होकर शहीद चौक पर पूर्ण हुई। रैली के दौरान सभी सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी की। शहीद चौक पर सभा को वरिष्ठ कॉम एचएन जोशी ने संबोधित करते हुए मजदूर दिवस के इतिहास और वर्तमान में मजदूर दिवस की महत्त्व पर प्रकाश डाला। कीर्ति शर्मा ने एक गीत प्रस्तुत कर मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा सोनगरा, गीता देवी राठौर, एमएल नगावत, रमेश शर्मा, रंजीत सिंह राठौर, नरेंद्र जोशी, नरेंद्र सोलंकी, रशिद खान, स्नेहिल मोघे, कमलेश देशमुख, अभिषेक जैन, गोपाल चौहान, राकेश मालवीय, किशोर चौहान, अविनाश पोरवाल, संजय व्यास, राहुल जाधव आदि उपस्थित हुए। सभा का संचालन हरीश सोनी के किया। आभार निखिल मिश्रा ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!