24.2 C
Ratlām

रतलाम में जमीन की जादूगरी : कॉलोनाइजर सूर्यकांत जैन और अनिल झालानी के खिलाफ FIR 

रतलाम में जमीन की जादूगरी : कॉलोनाइजर सूर्यकांत जैन और अनिल झालानी के खिलाफ FIR

– मामला बहुचर्चित मोहन नगर गृह निर्माण समिति के तत्कालीन अध्यक्ष सूर्यकांत और सचिव अनिल द्वारा धोखाधड़ी करने का

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम में जमीन के जादूगरों की जादूगरी एक बार फिर सामने आई है। टीएनसीपी (टाउन एंड कंट्री प्लान) के स्वीकृत नक्शे के विपरित कॉलोनी काटने के मामले में मोहन नगर गृह निर्माण सहकारी समिति के कॉलोनाइजर और तत्कालीन अध्यक्ष सूर्यकांत पिता सागरमल जैन और सचिव अनिल पिता कृष्णकुमार झालानी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। मंगलवार को उक्त कार्रवाई नगर निगम के उपयंत्री मनीष तिवारी की जांच पर औद्योगिक पुलिस थाना द्वारा की गई है। पुलिस अब मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी है।

नगर निगम को प्राप्त शिकायत में मोहन नगर गृह निर्माण सहकारी समिति द्वारा अनाधिकृत रूप से विवेकानंद गृह निर्माण सहकारी समिति के स्वामित्व की भूमि पर भूखंड विक्रय किए जाने का उल्लेख्य भी प्राप्त हुआ। जांच में यह भी पाया गया कि टीएनसीपी (टाउन एंड कंट्री प्लान) द्वारा मोहननगर गृह निर्माण समिति ने स्वीकृत नक्शे के विपरित तत्कालीन समिति अध्यक्ष और आरोपी सूर्यकांत जैन व सचिव अनिल झालानी द्वारा तैयार कर अवैध रूप से कॉलोनी में भूखंड तैयार कर ग्राहकों को विक्रय किए गए हैं। जो नगर निगम रतलाम को प्राप्त शिकायत और जांच में मोहननगर गृह निर्माण सहकारी समिति के तत्कालीन अध्यक्ष और आरोपी सूर्यकांत जैन और सचिव अनिल झालानी द्वारा धोखाधड़ी करना पाया गया। उक्त मुद्दे की शिकायत पिछले दो वर्षों से कलेक्टर से लेकर नगर निगम के अधिकारियों को की जा रही थी। मामले में जिला प्रशासन की कॉलोनी सेल द्वारा भी जांच कर एक अतिरिक्त प्रतिवेदन कार्रवाई के लिए थाने भेजा गया है।

करतूत पर ऐसे लगी अंतिम मुहर

बता दें कि मोहननगर गृह निर्माण सहकारी समिति और विवेकानंद गृह निर्माण सहकारी समिति दोनों करीब हैं। मामले में 11 अप्रैल 2023 को ज्योति नगर निवासी सुषमा चतुर्वेदी ने भी एक शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में अवगत कराया था कि स्वामी विवेकानंद गृह निर्माण सहकारी समिति द्वारा निर्मित विवेकानंद कॉलोनी में उन्होंने एक भूखंड क्रय किया और समिति द्वारा उक्त भूखंड की रजिस्ट्री भी करवाई गई। किंतु मौके पर समिति अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा द्वारा भूखंड पर कब्जा नहीं दिया जा रहा है। मामले में समिति अध्यक्ष मनीष शर्मा ने पूर्व में भूखंड़ों की हेरफेर को लेकर उच्चस्तर पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी थी। जांच रिपोर्ट में परियोजना अधिकारी द्वारा अपनी तैयार रिपोर्ट में मोहननगर गृह निर्माण सहकारी समिति के तत्कालीन अध्यक्ष और आरोपी सूर्यकांत जैन और सचिव अनिल झालानी द्वारा अनाधिकृत रूप से विवेकानंद कॉलोनी की भूमि पर भूखंडों का विक्रय करना भी पाया था।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!