28 C
Ratlām

Ratlam : 80 फीट रोड पर बेखौफ चले लाठी-डंडे और दहशत

- आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों और विरियाखेड़ी के युवकों के बीच विवाद, 7 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

20260218 081846

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रतलाम (Ratlam) शहर के 80 फीट रोड स्थित सी-9 कैफे के बाहर दो पक्षों के बीच बेखौफ जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। करीब 15 मिनट तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि दोनों पक्ष थाने पहुंचे, लेकिन किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई। रतलाम (Ratlam) पुलिस ने मामले में सात युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

घूरने की बात पर शुरू हुआ विवाद

रतलाम (Ratlam) पुलिस के अनुसार बंजली आयुष ग्राम स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज के कुछ छात्र अपनी एक महिला मित्र के साथ कैफे के बाहर खड़े थे। इसी दौरान वहां मौजूद दो अन्य युवकों को लेकर ‘घूरने’ की बात पर कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

5 छात्र और 2 युवक आमने-सामने

घटना में आयुर्वेदिक कॉलेज के पांच छात्र और विरियाखेड़ी मल्टी क्षेत्र के दो युवक शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिसके हाथ में जो आया, उसी से एक-दूसरे पर हमला किया गया। करीब 15 मिनट तक बीच सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही।

इन युवकों पर हुई कार्रवाई

रतलाम (Ratlam) पुलिस ने आयुर्वेदिक कॉलेज के अभिषेक (21) पिता संतोष ठाकुर निवासी सावड़ीदानुरा, अमरावती (महाराष्ट्र), कमलेश (21) पिता नवल पाटील निवासी देवपुर, महाराष्ट्र (हाल मुकाम राजबाग कॉलोनी), दीपक (21) पिता देवकरण चौधरी निवासी बनासकांठा, अहमदाबाद (हाल मुकाम ग्लोबस सिटी, रतलाम), मयूर (21) पिता राजेंद्र खिलारे निवासी सतारा, महाराष्ट्र (हाल मुकाम ग्लोबस सिटी) और तेजस (21) पिता सरदारसिंह परदेसी निवासी छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र (हाल मुकाम राजबाग) के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं दूसरे पक्ष के जुगल (18) पिता नागूजी परमार निवासी विरियाखेड़ी सुरभि परिसर और हिमेश (19) पिता ओमप्रकाश निवासी विरियाखेड़ी पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस का बयान

रतलाम (Ratlam) औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों के कुल सात युवकों के खिलाफ शांति भंग में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!