23.1 C
Ratlām

आजीवन सजायाफ्ता ने खुद को लगाई आग : हत्या का अभियुक्त जमानत पर था जेल से बाहर, थाने में पुलिसकर्मी भी झुलसे

आजीवन सजायाफ्ता ने खुद को लगाई आग : हत्या का अभियुक्त जमानत पर था जेल से बाहर, थाने में पुलिसकर्मी भी झुलसे

– झुलसा युवक इंदौर रेफर, पुलिसकर्मियों का भी उपचार जारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में बीती रात एक आजीवन कारावास की सजा के अभियुक्त ने थाने के अंदर खुद को आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल ले गए। हत्या के मामले में सजायाफ़्ता जमानत पर जेल से बाहर है। बीती रात उक्त सजा याफ़्ता ने पूर्व में दर्ज करवाएं प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर नशे की हालत में थाने पहुंच हंगामा मचाने के साथ आत्म हत्या की कोशिश की। घटना में थाने के पुलिसकर्मी भी झुलसे हैं। सजा याफ़्ता को इंदौर रेफर किया हर, जबकि पुलिसकर्मी जिला अस्पताल में उपचारत हैं। 

घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। अजय पंवार (35) नशे की हालत में दीनदयाल नगर पुलिस थाने में पहुंचा। वह बाहर से ही खुद पर पेट्रोल छिड़कर आया था। अजय कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाने लगा। पुलिसकर्मी उसे समझा रहे थे तभी शोर-शराबा करते हुए उसने माचिस जला कर खुद को आग लगा ली। एसपी अमित कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अजय पंवार पर हत्या समेत 6 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ऑटो चालक की हत्या का आरोपी है अजय

पुलिस के अनुसार, अजय शहर में एक ऑटो चालक की हत्या का आरोपी है। कुछ दिन से वह जमानत पर था। इसी मामले में 9 जनवरी को गवाहों के खिलाफ वह मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करवा चुका है। उसने शिकायत में बताया था कि 28 दिसंबर को गवाहों ने उससे मारपीट की थी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने ईश्वर नगर के रहने वाले करण कटारा, राहुल कटारा, मुकेश कटारा, कला कटारा, अनीता कटारा, विकास पोरवाल और आयन के खिलाफ केस दर्ज किया था।

कार्रवाई की की मांग कर बना रहा था दवाब

ऑटो चालक की हत्या के मामले में अजय को आजीवन की सजा हो चुकी है। इसी मामले में गवाह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। उन सभी पर कार्रवाई की मांग कर दवाब रहा था। – राकेश खाखा, एडिशनल एसपी – रतलाम (मध्य प्रदेश)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!