19.7 C
Ratlām

लोकसभा चुनाव 2024 : संकल्प से सिद्धि ही मोदी की गारंटी है, एमएसएमई मंत्री काश्यप ने कही यह बात

लोकसभा चुनाव 2024 : संकल्प से सिद्धि ही मोदी की गारंटी है, एमएसएमई मंत्री काश्यप ने कही यह बात

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय जनता पार्टी हमेशा जवाबदेही से कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में पूरा किया गया है। संकल्प से सिद्धि ही मोदी की गारंटी है और आने वाले चुनाव के लिए इसी उद्देश्य से संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। संकल्प पत्र आम जनमत से तैयार करने के लिए भाजपा पूरे देश में रायशुमारी कर रही है। वर्ष 2047 तक भारत पूर्णतः विकसित राष्ट्र बने, यही भाजपा का संकल्प है, जिसे पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। जिला भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में काश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक को लेकर कानून और अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के रूप में देश के बड़े संकल्प पूरे हुए है। मोदी सरकार लगातार देश की तरक्की के लिए कार्य कर रही है और सर्वहारावर्ग के कल्याण के कार्य भी कर रही है। भाजपा ने इन कार्यों को जारी रखते हुए विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिसके माध्यम से जनमत लेकर आगामी लोकसभा चुनाव का संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा।  काश्यप ने बताया कि नीति निर्धारण से पूर्व जनमत जानने का कार्य केवल भाजपा ही कर सकती है। इससे जवाबदेही सुनिश्चित होती है और हर वर्ग को उसकी अपेक्षाएं पूरी होने का भरोसा मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्ण बहुमत मिलने के बाद जिस तेजी से विकासशील भारत को विकसित भारत बनाने की शुरूआत की है, इससे पूरी दुनिया में भारत की साख बनी है। 10 वर्षों में देश की तस्वीर बदलने के साथ-साथ विकासदर में बढ़ोतरी हुई है। मध्यप्रदेश में भी सरकार लगातार विकास कर रही है। उज्जैन में हाल ही में संपन्न हुई इनवेस्टर समिट में 10 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव मिले है और उद्योगपतियों को जमीन का आवंटन किया गया है। इससे प्रदेश की तेजी से प्रगति होगी। लोकसभा चुनाव का संकल्प पत्र भारत की जनता का संकल्प पत्र रहेगा, इसमें आमजन से मिले सभी प्रमुख सुझावों को शामिल कर उन्हें गारंटी के रूप में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

संकल्प पत्र रायशुमारी के लिए दो रथ घूमेंगे

लोकसभा संकल्प पत्र प्रभारी पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने पत्रकारों को बताया कि विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान के तहत संकल्प पत्र रायशुमारी के लिए लोकसभा स्तर पर दो रथ घूमेंगे। फोन न. 9090902024 पर मिस कॉल एवं नमो एप के माध्यम से भी संकल्प पत्र के लिए जनमत प्राप्त किया जाएगा। भाजपा का यह अभियान 15 मार्च तक चलेगा, इसके लिए लिखित में भी सुझाव लिए जाऐंगे और प्रत्येक विधानसभा में सुझाव पेटी रखी जाएगी। प्राप्त हुए सुझाव प्रदेश भाजपा के माध्यम से दिल्ली भेजे जाएंगे और फिर संकल्प पत्र तैयार होगा। उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र के लिए विधानसभा स्तर पर युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीब वर्ग, व्यापार, उद्योग एवं बुद्धिजीवी वर्ग से चर्चा हेतु गोष्ठियां कर मोदी सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं है, इस पर चर्चा की जाएगी। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!