भोपाल,वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश मिश्रा और महामंत्री अरूण सोनी ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री चेतन्य काश्यप से भोपाल में वल्लभ भवन मंत्रालय में भेंट की। उन्होंने कैबिनेट मंत्री काश्यप को 6 अगस्त-24 को देवास में आयोजित मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव का शुभारंभ करने का आमंत्रण दिया। इस आमंत्रण को केबिनेट मंत्री काश्यप ने सहर्ष स्वीकार किया।
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष मिश्रा ने बताया की इस उद्यम समागम में देश के लगभग 3000 उद्यमी भाग ले रहे है। यह कॉन्क्लेव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह-सरकार्यवाहक डॉ. कृष्ण गोपाल के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।इस मुलाकात में उन्होने दोहराकर, उद्योग अनुदान सहायता और डीबीटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मप्र एमएसएमई विकास प्रोत्साहन नीति-2021 में संशोधन कर धान के अलावा चना, मक्का, मसूर, सोयाबीन, गेंहू एवं सरसों आदि से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को भी पूंजी अनुदान दिये जाने का अनुरोध किया। चर्चा में यह भी निवेदन किया गया कि एमएसएमई पॉलिसी के अन्तर्गत निवेश अनुदान प्रकरणों के निकारण की समय-सीमा भी निर्धारित होना चाहिए। कैबिनेट मंत्री काश्यप ने लघु उद्योग भारती की मांगो पर समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


