
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। सैलाना (Sailana) नगर में विकास की एक और कड़ी जुड़ते हुए बीती देर शाम 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित पेवर ब्लॉक एवं विद्युत सज्जा कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया। Sailana पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत तथा सैलाना (Sailana) नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य ‘लक्की’ शुक्ला ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर नई लाइटिंग व्यवस्था का शुभारंभ किया। बटन दबाते ही घंटाघर चौराहा से सरोजदेवी गेहलोत पेट्रोल पंप तक पूरा मार्ग रोशनी से जगमगा उठा।
यह कार्य सैलाना (Sailana) नगर के प्रमुख मार्ग पर किया गया है, जिससे न केवल क्षेत्र की सुंदरता में इजाफा हुआ है, बल्कि आमजन को आवागमन में भी बेहतर सुविधा मिलेगी। पेवर ब्लॉक बिछाए जाने से सड़क की मजबूती और सुव्यवस्था बढ़ी है, वहीं विद्युत सज्जा से मार्ग आकर्षक और सुरक्षित बना है।
विकास कार्यों में मिल रहा सर्वदलीय सहयोग

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि सैलाना (Sailana) नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस और भाजपा पार्षद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करते रहे हैं। इसी सामूहिक भावना के कारण नगर में निरंतर विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं। उन्होंने पूर्व परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, नम्रता राठौर तथा वर्तमान अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विधायकी कार्यकाल में स्वीकृत कई कार्य अब मूर्त रूप ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जो सेवा का अवसर दिया है, उसका समर्पण के साथ निर्वहन करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है।
परिषद नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध
सैलाना (Sailana) नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य ‘लक्की’ शुक्ला ने कहा कि परिषद नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर हैं। घंटाघर से पेट्रोल पंप तक लगाए गए पेवर ब्लॉक से आवागमन सुगम होगा और नई लाइटिंग व्यवस्था से रात्रि में मार्ग अधिक सुरक्षित एवं आकर्षक दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य भाजपा और कांग्रेस पार्षदों की सहभागिता से संभव हुआ है, जो नगरहित में सकारात्मक राजनीति का उदाहरण है।
श्रीकृष्ण कॉलोनी को मिली वैधता
कार्यक्रम के दौरान सैलाना (Sailana) की श्रीकृष्ण कॉलोनी को अवैध से वैध घोषित किए जाने तथा कॉलोनीवासियों को नगर परिषद की समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने पर रहवासियों ने पूर्व विधायक एवं परिषद अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
बड़ी संख्या में नागरिक रहे उपस्थित
लोकार्पण समारोह में पार्षद जगदीश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, मंगलेश कसेरा, कुलदीप कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, अखिल राठौड़, अवंतिलाल चंदेल सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सैलाना (Sailana) नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह विकास कार्यों की गति भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


