
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। गुजरात के अहमदाबाद से रतलाम (Ratlam) आ रहा खाने के तेल से भरा एक ट्रक देर रात आग की चपेट में आ गया। घटना Ratlam के सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ट्रक में रखे करीब 1 हजार 500 तेल के डिब्बे जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सैलाना और रतलाम (Ratlam) से फायर लॉरी मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला सहित परिषद के कर्मचारी भी फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।
शॉर्ट सर्किट से डीजल टैंक तक पहुंची आग
ट्रक चालक रशीद पिता कल्लुखा (निवासी टैंकर रोड रतलाम) ने बताया कि वह अहमदाबाद से खाने का तेल लोड कर रतलाम के कृष्णा ट्रेडिंग के लिए आ रहा था। घाट पर अचानक ट्रक में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग डीजल टैंक तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
विकराल आग के कारण मार्ग को बंद कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। रतलाम (Ratlam) और सैलाना के दमकलकर्मियों के अलावा नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला की सूझबूझ से आगजनी की घटना के चलते सरवन मार्ग पर कुछ समय के लिए बंद किया गया, ताकि कोई अन्य वाहन आग की लपटों से चपेट में न आ जाए। आग पर काबू पाने के बाद मार्ग को पुनः सुचारू किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


