रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के जावरा से गुजर रहे 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच लालाखेड़ा अंडरब्रिज पर चुकंदर से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। ट्रक का केबिन ब्रिज से नीचे जमीन पर जा गिरा जबकि पिछला हिस्सा ब्रिज पर ही फंस गया।
जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि ट्रक मंदसौर की ओर जा रहा था। आशंका है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 45 डिग्री के एंगल पर पलट गया।हादसे में ट्रक के कैबिन में सवार तीन लोग बुरी तरह फंस गए। पुलिस और राहगीरों ने क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। हरियाणा निवासी आशिक और इरफान दोनों की मौत हो गई। जबकि तीसरा कैबिन में सवार की परवान (18) को जावरा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


