30.9 C
Ratlām

बड़ी सौगात : मालवा का सबसे पुराना आशुतोष क्रिकेट क्लब होगा सर्वसुविधा युक्त, विधायक काश्यप ने 12 लाख 80 हजार राशि की स्वीकृत

– आशुतोष क्रिकेट क्लब को मिलेगा ग्राउंड रोलर एवं आटोमेटिक थ्रोइंग बालिंग मशीन सहित खेल सामग्री
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
मालवा का सबसे पुराना आशुतोष क्रिकेट क्लब जल्द उच्च तकनीक मशीनों और बेहतर खेल सामग्री से सर्वसुविधा युक्त होने जा रहा है। विधायक चेतन्य काश्यप ने क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए 12 लाख 80 हजार रुपए की विधायक निधि जारी की है। उक्त राशि से नेहरू स्टेडियम में आशुतोष क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट की गतिविधियों को गति मिल सकेगी। इसके माध्यम से मैदान के समतिलीकरण के लिए डीजल चलित ग्राउंड रोलर एवं खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास के लिए ऑटोमेटिक थ्रोइंग बॉलिंग मशीन सहित खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विधायक काश्यप द्वारा खेल मैदान और क्रिकेट के खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए उक्त सामग्री के लिए विधायक निधि जारी की गई है। सामग्री की खरीद होने के बाद यह आशुतोष क्रिकेट क्लब को सौंपी जाएगी। इसमें डीजल चलित ग्राउंड रोलर से खिलाड़ियों को मैदान और पिच को बेहतर करने में बेहतर मदद मिलेगी और ऑटोमेटिक थ्रोइंग बॉलिंग मशीन से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सहायक होगी।

Photo 2

काश्यप का माना आभार, खिलाडियों में हर्ष व्याप्त
विधायक काश्यप द्वारा उनकी निधि से उक्त सामग्री आशुतोष क्रिकेट क्लब को प्रदान करने की घोषणा पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, क्लब के अश्विनी शर्मा, राजेश हेरिस, जोस चाको, सत्यनारायण पटेरिया, भूपेंद्रसिंह, राजेश सोनकर, निर्मल हाडे़, नितिन गंगवार, वरूण बैरागी, राहुल श्रीवास्वत, निलेश राजोरिया, देवराज यादव सहित खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है।
क्लब के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों द्वारा इसके लिए विधायक काश्यप के प्रति आभार भी जताया। भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए विधायक काश्यप निरंतर प्रयास करते आ रहे हैं। उनके इस प्रयास से खेल मैदान की दशा सुधरने के साथ ही खिलाड़ियों को अभ्यास में काफी मदद मिलेगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!