27.3 C
Ratlām

सिक्खों के पांचवे गुरु अर्जन देव साहिब महाराज का शहादत दिवस मनाया, अखंड पाठ के साथ लंगर का हुआ आयोजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहीदों के सरताज सिक्खों के पांचवे श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी महाराज का शहादत दिवस गुरुवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा न्यू रोड पर श्रद्धा के साथ मनाया गया।
श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरंभता 1 जून से हुई थी। 2 जून को सुबह शाम भाई जसप्रीत सिंह सोनू वीर एवं उनके साथीयो द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। जिसमें धन गुरु अर्जन देव साहिब जी महाराज के शहादत के संबंध में विचार रखे गए। गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति उपरांत सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक हजूरी रागी ज्ञानी मान सिंह जी एवं धनराज सिंह जी के द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। इसके बाद उपरांत 11:30 भाई जसप्रीत सिंह सोनू वीर दिल्ली वालों ने अपने साथियों के साथ धन गुरु अर्जन देव साहिब जी की पवित्र बानी श्री सुखमणि साहिब जी की सेवा कीर्तन के रूप में ली एवं संगत में धन गुरु अर्जन देव साहिब जी के जीवन के बारे में बताया। संपूर्ण समाप्ति दोपहर 2.15 बजे हुई। इसके बाद गुरु का लंगर लगाया गया। इस दौरान श्री गुरु सिंह सभा न्यू रोड के प्रधान सरदार देवेंद्र सिंह बग्गा, सरदार गुरनाम सिंह डग, अवतार सिंह सलूजा, रणजीत सिंह अरोरा, महेंद्र पाल सिंह अजमानी, भूपेंद्र सिंह बग्गा, जसपाल सिंह बग्गा, त्रिलोचन पाल सिंह गुरु दत्ता, नवदीप सिंह टुटेजा, अगम प्रीत सिंह बग्गा आदि उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!