31.1 C
Ratlām

MCX सट्टा रैकेट का पर्दाफाश : माणकचौक पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, करोड़ों का हिसाब मिला

MCX सट्टा रैकेट का पर्दाफाश : माणकचौक पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, करोड़ों का हिसाब मिला

– रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंप्यूटर व मोबाइल से चल रहा था अवैध कारोबार, 10 आरोपी फरार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के माणकचौक पुलिस ने रामगढ़ क्षेत्र में दबिश देकर करोड़ों के सट्टे का खुलासा किया है। रतलाम जिले में यह कार्रवाई जिले में अवैध MCX सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान अंतर्गत की गई है। दबिश में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि 10 आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ प्रारंभिक तौर पर पब्लिक गैंबलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच में अभी और रसूखदार आरोपियों के नाम सामने आने की संभावना है। 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्राह्मणों की गली स्थित मकान क्रमांक 22 में मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से अवैध रूप से MCX ट्रेडिंग की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई और दबिश दी गई। दबिश के दौरान रवि (35) पिता ओमप्रकाश भारती निवासी रामगढ़ ( रतलाम) को कंप्यूटर व मोबाइल से LEO एप के जरिये MCX का सट्टा खेलते पकड़ा। उसके पास से सट्टे में उपयोग की जा रही सामग्री सहित करोड़ों रुपये का हिसाब-किताब दर्ज नोटबुक भी बरामद हुई।

शातिर आरोपी से जप्त सामग्री

पुलिस कार्रवाई में मौके से तीन कीपैड मोबाइल, एक टेबलेट, एक एंड्रॉइड मोबाइल, एक असेंबल डेस्कटॉप कंप्यूटर (कुल कीमत लगभग ₹1 लाख) सहित एक डायरी जिसमें करोड़ों के MCX सट्टे का रिकॉर्ड दर्ज जब्त किया है। 

पुलिस को इन फरार आरोपियों की तलाश

दबिश के बाद जांच के आधार पर पुलिस ने सुयश राठौर (इंदौर), दीपेश जैन (रतलाम), अक्षय बैरागी (इंदौर), राहुल सोनी (रतलाम), विशाल जायसवाल (रतलाम), आशीष (रतलाम), संजय सोनी (इंदौर), स्वर्ण सकलेचा (इंदौर), राहुल (प्रतापगढ़) और पवन (जोधपुर, राजस्थान) के नाम सामने आने पर इनके खिलाफ भी  धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है।

टीम का सराहनीय कार्य

बड़े पैमाने पर MCX सट्टे के खिलाफ कार्रवाई में थाना प्रभारी अनुराग यादव, प्रधान आरक्षक सुधीरसिंह राठौर, अमित त्यागी, तेजसिंह जगावत, दिलीप रावत, आरक्ष संजय सोनावा और नितिन डामोर की भूमिका सराहनीय रही है। इस कार्रवाई से अब अवैध सट्टा कारोबार पर बड़ा अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!