23.8 C
Ratlām

रतलाम में मंत्री आई पहली बार : महिला एवं बाल विकास मंत्री भूरिया बोली कोशिश करुंगी की कुछ नया हो…!

रतलाम में मंत्री आई पहली बार : महिला एवं बाल विकास मंत्री भूरिया बोली कोशिश करुंगी की कुछ नया हो...!

– कहा बड़ी जिम्मेदारी मिली है, लोकसभा चुनाव में जीत का किया दावा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार सोमवार को रतलाम पहुंची। यहां उन्होंने कहा कि मुझे बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। मैं कोशिश करुंगी की कुछ नया हो। आने वाले लोकसभा चुनाव हम जितेंगे। लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ना या नहीं वह संगठन तय करेगा। और संगठन जो जिम्मेदारी सौंपेगा उसे बखूबी निभाऊंगी। 

मंत्री भूरिया ने सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते कहा कि विभाग में बहुत सारे नवाचार हुए है। जिम्मेदारी जो मिली है उस अनुरुप कुछ नया हो इसकी कोशिश की जाएगी। महिला, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काम करना है। नई आंगनबाड़िया बनाना है। बड़े कैंपस बनाएंगे। जिसमे बच्चों के खेलकुद के संसाधन के साथ महिला व बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी होगी। यहां मंत्री भूरिया ने लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है। जब उनसे पूछा गया कि आप भी लोक सभा चुनाव की दावेदार है तो उन्होंने फिलहाल कोई जवाब ना देते हुए कहा कि टिकट किसे देना है वह संगठन तय करेगा। मंत्री भूरिया से चर्चा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य भाजपा नेताओं के अलावा कलेक्टर भास्कार लाक्षाकार, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा भी मौजूद रहे। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!