– रावटी के बाद सरवन थाना क्षेत्र में शराब से भरी गाड़ी पकड पुलिस बुलाई
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सोमवार को एक बार फिर अवैध शराब से भरी बोलेरो पकड़ी है। विधायक डोडियार ने 5 किमी तक अवैध शराब से भरी बोलेरो का पीछा कर रोका। मौके से ड्राइवर फरार हो गया। विधायक अपने समर्थकों के साथ बोलेरो के आगे बैठ गए और पुलिस के आने का इंतजार किया। पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर ही कार्रवाई कर अवैध शराब के साथ विधायक डोडियार ने वाहन सुपुर्द किया। विधायक डोडियार द्वारा पिछले छह दिनों में दूसरी बार कार्रवाई से जिले के आबकारी विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं। आदिवासी क्षेत्रों में शराब विरोधी अभियान के बावूजद अंचलों में शराब की बड़ी मात्रा में ब्लैक में बिक्री हो रही है।
विधायक डोडियार ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर बताया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र में डायरी सिस्टम से अवैध शराब का विक्रय बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। मैं खुद इस पर निरंतर नजर रख रहा हूं। रविवार शाम को भी विधायक डोडियार सरवन में शराब ठेकेदार के वाहन के पीछे लगे थे। सोमवार सुबह 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि सरवन से दो से तीन किमी दूर बड़ी खुर्द से शराब से भरी बोलेरो निकलने वाली है। संबंधित बताए नंबर का जब पीछा कर उसे पकड़ा। पकड़ी बोलेरो में 7 पेटी अंग्रेजी शराब समेत बीयर की कैन बड़ी मात्रा में पाई गई। मामले में सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि विधायक की सूचना पर 7 पेटी शराब और वाहन जब्त किया है। ड्रायवर मौके से फरार हो गया है। बोलेरो को जब्त किया है, जांच की जा रही है।
रावटी थाना अंतगर्त भी पकड़ चुके शराब से भरा वाहन
विधायक डोडियार 12 फरवरी 2025 की शाम को भी रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र में भूतपाड़ा-खेड़ी रोड पर अवैध शराब से भरी बोलेरो पकड़ चुके हैं। बोलेरो को रोकने पर ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति वहां से भाग निकला था। लेकिन ग्रामीणों उनका पीछा कर पकड़ा था। इसके बाद विधायक ने एसपी अमित कुमार को कॉल कर मामले की जानकारी दी थी। तब भी पुलिस के पहुंचने पर विधायक शराब से भरी बोलेरो के आगे बैठ गए थे। तब पुलिस टीम ने बोलेरो से 16 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की थी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


