13.8 C
Ratlām

मालवा के गांधी की पुण्यतिथि : विधायक गेहलोत ने श्रद्धासुमन अर्पित कर रौंपे पौधे और की मरीजों की सेवा

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित मंगलवार को सैलाना में मालवा के गांधी और पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। विधायक हर्षविजय गेहलोत ने इस दौरान श्रद्धासुमन अर्पित करने के अलावा पौधा रौपन कर अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेवा की। इस दौरान गेहलोत परिवार के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. गेहलोत की पांचवी पुण्यतिथि पर तहसील कार्यालय स्थित प्रतिमा स्थल पर विधायक गेहलोत, राजेश गेहलोत, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष हनी गेहलोत एवं सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. गेहलोत को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात परिसर में विधायक गेहलोत, परिषद अध्यक्ष नम्रता राठौड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीराम चौधरी, महेंद्र शुक्ल, राधेश्याम पाटीदार, पार्षद रामप्रसाद चंदेल, मंगलेश कसेरा, चेतन्य शुक्ल, दिलीप डामर, शांतिलाल पाटीदार, सुनीता पाठक सहित अन्य ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों की विधायक गेहलोत व पार्टी कार्यकताओं ने सेवा की। स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ.जितेंद्र रायकवार, डॉ दिशांत चंडालिया ने विधायक गेहलोत का स्वागत कर स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं से अवगत करवाया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!