30.9 C
Ratlām

महा आक्रोश रैली : विधायक हर्षविजय ने सैलाना में भरी हुंकार, अत्याचार को लेकर मणिपुर सीएम का फूंका पुतला

– राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
सैलाना,वंदेमातरम न्यूज।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा शासित मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार एवं बर्बरतापूर्वक मारपीट के विरोध में सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत  मंगलवार को सड़क पर उतरे। विधायक गेहलोत के साथ सैलाना-सरवन ब्लाक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए। स्थानीय बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन एन सिंह का पुतला फूंका।

IMG 20230725 140742

मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई बर्बरतापूर्ण घटना को लेकर कांग्रेस द्वारा विधायक गेहलोत पुरानी नगर पालिका भवन सैलाना से आक्रोश रैली के रूप में निकले। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई स्थानीय पुलिस थाना पहुंची, यहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम मनीष कुमार जैन को सौंपा गया। इस दौरान एसडीओपी इडला मोर्य, थाना प्रभारी अय्यूब खान भी मौजूद थे। ज्ञापन में मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं राज्य सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई।

यह थे प्रमुख रूप से मौजूद
इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, श्री राम चौधरी, महेंद्र शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला (लक्की) ,जनपद सदस्य संजय शर्मा, सुनील गुर्जर सहित सैलाना-सरवन ब्लॉक कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!