30.9 C
Ratlām

विकास पर्व : विधायक मकवाना ने 2 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया शिलापूजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विकास पर्व के माध्यम से रतलाम को भी विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसी क्रम में रतलाम ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत करीब दर्जनभर ग्राम पंचायतों में विधायक दिलीप मकवाना द्वारा 2 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का शीला पूजन व लोकार्पण किया गया।

IMG 20230721 WA0023

विकास पर्व के तहत विधायक मकवाना द्वारा सेक्टर – ग्राम ईसरथुनी व ग्राम बिबड़ोड अंतर्गत ग्राम ईसरथूनी, बंजली, गोपालपुरा, जामथुन, जुलवानिया, डेलनपुर, बिबडोड, पलसोड़ी, रामपुरिया, राजपुरा, सागोद में  विकास का पर्व मनाते हुए विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। ग्रामीण अंचलों में निरंतर विकास कार्य होने से और सौगात मिलने से क्षेत्र के रहवासियों में हर्ष व्याप्त है।
कार्यक्रम में यह थे प्रमुख रूप से मौजूद
इस अवसर पर सरपंच नाथूलाल भाभर, उपसरपंच जयराज सिंह, संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य पवन जाट, नाथूलाल गामड़, जनपद पंचायत सदस्य रमेश खदेड़ा, जिला महामंत्री विकास पारगी, सरपंच बिबड़ोड अंबाराम मईड़ा, वरिष्ठ परमानंद गुर्जर, विधायक प्रतिनिधि राजाराम गुर्जर, सुरेश गुर्जर, अशोक धाकड़, महामंत्री नाहरू डामर, ग्राम पंचायत सरपंच सहित पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!